Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक रांची में शुरू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक रांची में शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक रांची में शुरू

    रांची:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक शुक्रवार को रांची में शुरू हुई, जिसमें संगठनात्मक विस्तार, आगामी शताब्दी वर्ष समारोह और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

    संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबोले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और सभी प्रांत प्रचारक सहित संघ के शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं।

     

    पूरे भारत के लिए आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने 10 जुलाई को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘वर्तमान में, देशभर में 73,000 शाखाएं हैं, तथा पूरे देश में प्रत्येक ‘मंडल’ (10-15 गांवों का समूह) में कम से कम एक शाखा स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

    बैठक के दौरान आरएसएस के आगामी शताब्दी वर्ष (2025-26) समारोह पर भी चर्चा होगी। पदाधिकारी ने बताया कि 2025 में विजयादशमी पर संगठन 100 साल पूरे करेगा।

     

     

     

    बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए भागवत और अन्य पदाधिकारियों की यात्रा योजनाओं के साथ-साथ आगामी वर्ष के लिए विभिन्न संगठनात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।

    संघ के 46 संगठनात्मक प्रांतों की देखरेख करने वाले प्रांत प्रचारक, पूर्णकालिक आरएसएस कार्यकर्ता हैं जो कि चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक 14 जुलाई की शाम को संपन्न होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSC से केजरीवाल को अंतरिम जमानत, मगर अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे
    Next Article बिहार की लक्ष्मी ने रचा इतिहास, मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराने वाली बनी पहली भारतीय महिला

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.