Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे : प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति

    6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे : प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
    प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रवक्ता संजय पाण्डेय एवं प्रवक्ता खुर्शीद हसन ने प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भारत का संविधान बाबासाहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी ने रचा है। इस संविधान में युवा, महिला, सभी समाज, सभी जाति के लोगों को समाहित कर सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा ने सिर्फ दो लोगों का संविधान चला रही है। आज मुल संविधान पर खतरा आ गई है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 11:00 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, इमरान प्रतापगढी, कन्हैया कुमार रैली को संबोधित करेंगे। रैली का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। संगठन स्तर पर 24 जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्तागणों को आमंत्रित किया जा रहा है। आज कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना से ग्रसित हो कर हमारे नेता सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगा कर परेशान करने का कार्य कर रही है। हर कदम पर संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जिले के 18 प्रखण्डों से हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में 6 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे।
    इस अवसर पर प्रवक्ता संजय पाण्डेय, प्रवक्ता खुर्शीद हसन, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, अतुल गुप्ता, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्र, रंजीत सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद उपस्थित रहे।
    भारत के संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं एवम सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित हमले किये जा रहे हैं।
    संविधान द्वारा जनता को दिये लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी की बैठक और बेलगावी में विस्तारीत एआईसीसी की बैठक में राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में 40 दिवसीय संविधान बचाओ आंदोलन चलाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
    इसी क्रम में 6 मई को राज्य स्तरीय रैली, 6 मई से 10 मई तक जिला स्तरीय, 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय, 20 से 30 मई तक संविधान की प्रति लेकर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जायेगा।
    यह अभियान सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केन्द्रीय एजेंसियों खुले तौर पर विरोध में है। ईडी, सीबीआई का प्रत्यक्ष तौर पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ उपयोग किया जा रहा है। देश में 98% मुकदमे एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ किये गये हैं।
    देश में बढ़ती मंहगाई और आर्थिक असमानता पर केंद्र सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है, यह अभियान इन मुद्दों पर आधारित राजनीतिक प्रतिशोध का प्रतीक है।
    संविधान के प्रति घोर अपमान की भावना से अब न्यायपालिका को भी प्रत्यक्ष धमकियों और दबाव का शिकार बनाया जा रहा है। जो बढ़ती तानाशाही प्रवृत्ति का संकेत है। न्यायपालिका की गरिमा की रक्षा के लिए इस अभियान की आवश्यकता है क्योंकि संविधान में ही न्यायपालिका की शक्तियों, अधिकारों को परिभाषित किया गया है।
    श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार के खिलाफ चल रही जांच मनगढ़ंत मुकदमों के आधार पर है जो सरकारी मशिनरी के दुरुपयोग का उदाहरण मात्र है। झूठे मुकदमे और जांच के बहाने कांग्रेस को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संघर्षों के दम पर जनता को अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है और कांग्रेस लोकतांत्रिक रूप से संघर्ष करती रहेगी।
    एक तरफ तो विपक्षी नेताओं पर लगातार ईडी द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में ईडी कार्यालय में लगी आग में नीरव मोदी,मेहुल चौकसी, छगन भुजबल, अडानी की फाइलें जलने की सूचना है परंतु 72 घंटे गुजरने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं, किसी जांच की घोषणा नहीं।
    पहलगाम की घटना पर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की मांग कांग्रेस नेतृत्व द्वारा की गई है परंतु सरकार की कोई पहल नहीं। मणिपुर में प्रधानमंत्री नहीं गये, पहलगाम की घटना के बाद विदेश से लौटने के बाद सर्वदलीय बैठक में नहीं गये , कश्मीर जाने की बजाय बिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
    रांची स्थित पुराना विधानसभा के मैदान में राज्यस्तरीय रैली 6 मई 2025 को आयोजन किया जा रहा है।
    जिसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,, राष्ट्रीय महासचिव के०,सी०, वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के०,राजू,, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सह प्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, राजेश लिलोठिया, विक्रांत भूरिया, अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय सचिव प्रणव दा सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय एवम राज्य स्तरीय नेता उपस्थित रहेंगे।
    6 मई 2025 को ही प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,के सी, वेणुगोपाल,के राजू, डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेल बघेल मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीटीएम का समय बदलने से पैरेंट्स ने काटा बवाल
    Next Article रैश ड्राइविंग के कारण कई लोग हुए घायल, युवक की पिटाई

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.