Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण भारत के 5 प्रमुख राज्यों के 51 मंदिर और 1001 पूजा यजमानों सहित हजारों श्रद्धालु वर्चुअली श्री सोमनाथ मंदिर से जुड़े
    Headlines राष्ट्रीय

    दक्षिण भारत के 5 प्रमुख राज्यों के 51 मंदिर और 1001 पूजा यजमानों सहित हजारों श्रद्धालु वर्चुअली श्री सोमनाथ मंदिर से जुड़े

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधीनगर । सोमनाथ ट्रस्ट ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी पी. विजयन की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता आंदोलन ‘पुण्यम पुंगावनम’ के आग्रह को स्वीकार करते हुए दक्षिण भारत के लोगों को घर बैठे ही सोमनाथ महादेव के ऑनलाइन दर्शन और आरती का लाभ प्रदान किया।

    प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के ऑनलाइन पूजन-दर्शन और आरती का लाभ लेने के लिए दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित पांच राज्य मंदिर के साथ जुड़े। इन पांच राज्यों के 51 मंदिरों में 1001 से अधिक भक्तों ने पूजा की और अन्य हजारों भक्त भी इस अद्भुत कार्यक्रम के साक्षी बने।

    दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण धर्मस्थान अय्यप्पा मंदिर के साथ अनेक लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान अय्यप्पा स्वामी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

    दरअसल इस क्षेत्र में कूड़े के ढेर की बड़ी समस्या थी, जिसका निराकरण करने के लिए आईपीएस अधिकारी पी. विजयन ने ‘पुण्यम पुंगावनम’ प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट से तीर्थ स्थल में स्वच्छता सुनिश्चित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उनके इस पहल की भूरि-भूरि सराहना की थी। इस पुण्यम पुंगावनम प्रोजेक्ट के स्वयंसेवक और सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट संयुक्त रूप से एक ऐतिहासिक कार्य में सहभागी बने।

    इसके अंतर्गत दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित पांच राज्यों के 51 से अधिक विख्यात शिव मंदिर एक साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर के साथ जुड़े। इन 51 स्थानों से 1001 भक्त ऑनलाइन माध्यम से सोमनाथ मंदिर की वर्चुअल शिव पूजा और आरती में शामिल हुए।

    उल्लेखनीय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और श्री सोमनाथ ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के साथ सोमनाथ अध्यात्म और आधुनिकीकरण का अद्भुत समन्वय बना है। श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से सोमनाथ ट्रस्ट का सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सोमनाथ ट्रस्ट दुनिया भर में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार कर रहा है। जिसके अंतर्गत ट्रस्ट अध्यात्म और आधुनिकीकरण का अद्भुत समन्वय बना है।

    आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के करोड़ों लोग सोमनाथ महादेव के लाइव दर्शन और ऑनलाइन पूजा की सुविधा की लाभ उठा रहे हैं। इसी ऑनलाइन पूजा सुविधा का लाभ उठाकर दक्षिण भारत के 5 प्रमुख राज्यों के हजारों भाविक भक्तों ने सोमनाथ महादेव का सान्निध्य प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इस आयोजन की प्रशंसा कर इसके लिए बधाई दी। सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री पी.के. लहरी ने दक्षिण भारत के 51 मंदिरों के सोमनाथ मंदिर के साथ जुड़ने के इस उत्तम आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए श्री सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण किया।

    आईपीएस श्री पी. विजयन ने स्वच्छता आंदोलन ‘पुण्यम पुंगावनम’ के विचार और स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित समूह के कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सोमनाथ ट्रस्ट की इस राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन पूजा की सेवा-सुविधा की सराहना की।

    दक्षिण से पश्चिम की ओर की इस भक्ति यात्रा के अंतर्गत शिव भक्तों को साक्षात उनके निकट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के साथ और ऑनलाइन माध्यम से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के साथ जुड़ने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article ऑस्ट्रेलिया, भारत को दूसरे ODI में 10 विकेट से रौंदा, ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने अर्धशतक ठोंका

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.