जिन घरों में पानी घुसा, उन्हें मुआवजा मिले : सरयू राय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विशेष चर्चा के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने प्रभावित किसानों व शहरी गरीबों को त्वरित सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भदई फसलों के नुकसान की भरपाई आपदा राहत कोष से की जाए, वहीं जमशेदपुर और रांची जैसे शहरों में जिन घरों में पानी घुसा और नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए।
श्री राय ने उपायुक्त को निर्देश देकर भारी बारिश से ढह चुके गरीबों के घरों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को जमशेदपुर पश्चिम के 13 प्रभावित परिवारों की सूची सौंपी और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सहायता का निर्देश देने का अनुरोध किया।
उन्होंने आशियाना वुडलैंड, पारडीह का उदाहरण देते हुए कहा कि एनएच निर्माण में जल प्रवाह अवरुद्ध होने से घर डूब गए। स्वर्णरेखा और खरकई नदियों पर बने स्लुईस गेट भी बाढ़ रोकने में विफल साबित हुए। राय ने मोहल्लों से जल निकासी की योजना, नदियों-नालों पर अतिक्रमण रोकने और नगरपालिकाओं को सक्रिय कर जलजमाव की समस्या दूर करने पर बल दिया।
प्रभावित परिवारों की सूची
सरयू राय ने 13 पीड़ित परिवारों की सूची सदन में सौंपी, जिनमें मुंडा कॉलोनी, शंकोसाई रोड नं. 5, एकता नगर, न्यू उलीडीह व गुडरूबासा, मानगो के परिवार शामिल है
सरयू राय ने विस में उठाया कदमा कन्वेंशन सेंटर और डीएम लाईब्रेरी का मामला
सरकार का जवाब- कदमा कंवेंशन सेंटर में कई त्रुटियां, इसलिए जेएनएसी ने भवन हस्तांतरित नहीं किया डी.एम. लाईब्रेरी के प्रथम एवं द्वितीय तल में निर्माण हेतु प्राक्कलन एवं कार्य योजना बनाई जा रही -बालीगुमा में जलमीनार निर्माण कार्य पूर्ण, एनएचएआई से एनओसी लेने में विलंब

