तीज पर्व पर नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं ने किया बाबा भोलेनाथ का पूजन
गोलमुरी पशुपतिनाथ मंदिर में सोलह शृंगार और निर्जला उपवास के साथ की गई पूजा-अर्चना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। तीज पर्व के अवसर पर नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं ने गोलमुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई, सोलह शृंगार धारण किया और निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया। मौके पर उपस्थित ज्योति ने कहा कि तीज पर्व नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं के लिए सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें सभी महिलाएं उपवास रखकर और श्रद्धा के साथ भोले शंकर की पूजा करती हैं।


