Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और एनडीए को भरपूर समर्थन मिल रहा है: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और एनडीए को भरपूर समर्थन मिल रहा है: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और एनडीए को भरपूर समर्थन मिल रहा है: पीएम मोदी

    अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और एनडीए को भरपूर समर्थन मिल रहा है। तीसरे चरण के मतदान ने ये साफ कर दिया है कि 4 जून को इंडी-आघाड़ी गठबंधन की एक्सपाइरी डेट तय हो गई है। चार जून के बाद इंडी-अघाड़ी वालों की झंडी उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। चुनाव से पहले ये जो भानुमति का कुनबा जुड़ा था, ये 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है।

     

     

    पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा
    पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव, संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है। एनडीए का पूरा प्रयास अपनी मेहनत से देशवासियों को संतुष्ट करने का है, वहीं इंडी-अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं। इंडी-अघाड़ी का कोई हथकंडा जनता के सामने नहीं चल रहा है। ये हताशा सीमा पार भी दिखाई दे रही है। यहां वाली ए टीम हार रही है, इसलिए ​कांग्रेस की सीमा पार वाली बी टीम एक्टिव हो गई है। सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं, बदले में कांग्रेस, पाकिस्तान को आतंकी हमलों में ​क्लीनचिट दे रही है।

     

     

     

    मुंबई आतंकी हमला को लेकर कांग्रेस पर बरसे मोदी
    प्रधानमंत्री ने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता का बयान तो बहुत खतरनाक है। ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं।

     

     

    कांग्रेस के समय विदेश राज्य मंत्री रहे और परिवार के करीबी ने भी कसाब को निर्दोष बता दिया है। ये मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों का अपमान है, ये मुंबई हमले में सभी आतंकियों को मार गिराने वाले सभी सुरक्षा बलों का अपमान है, ये शहीद तुकाराम ओम्बले जैसे शहीदों का अपमान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपप्पू की शिकायत पर बनी सड़क, कहा शुक्रिया जुस्को
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने गांधी आश्रम में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद, पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं के संग की चुनावी चर्चा

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.