Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 304 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
    Breaking News Headlines खेल

    तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 304 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 304 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया हैं. इससे पहले तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 435 रन बनाए.

     

     

    टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने सबसे ज्यादा 154 रनों की तूफानी पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान प्रतिका रावल ने महज 129 गेंदों पर 20 चौका और एक छक्का लगाई. प्रतिका रावल के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना ने 80 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाई.

    दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम को ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने पहली बड़ी कामयाबी

    दिलाई. आयरलैंड की ओर से ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. ओर्ला प्रेंडरगैस्ट के अलावा अर्लीन केली, फ्रेया सार्जेंट और जॉर्जीना डेम्पसे को एक-एक विकेट मिले. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 436 रन बनाने थे.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. आयरलैंड की पूरी टीम महज 31.4 ओवर में 131 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज सारा फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. सारा फोर्ब्स के अलावा ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 36 रन बनाए. वहीं, टीम इंडिया को तितास साधु ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दीप्ति शर्मा के अलावा तनुजा कंवर ने दो और तितास साधु, मीनू मणि और सयाली सतघरे ने एक-एक विकेट लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधानंद झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article अभिनेता सैफ अली खान पर चोरी के इरादे से घुसे हमलावरों ने किया हमला

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.