Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के अर्थ एनक्लेव सोसायटी के फ्लैट में चोरो ने बनाया निशाना
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला के अर्थ एनक्लेव सोसायटी के फ्लैट में चोरो ने बनाया निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला के अर्थ एनक्लेव सोसायटी के फ्लैट में चोरो ने बनाया निशाना

    सरायकेला : बीती रात जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत अर्थ एनक्लेव सोसायटी में एक बार फिर से चोरी की घटना हुई है. यहां चोरों ने फिर से फ्लैट नंबर 104 और 304 को अपना निशाना बनाया है. चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में चोरों की तस्वीर साफ नजर आ रही है.

     

    सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि फ्लैट संख्या 104 और 304 बंद थे. दोनों के मालिक घर में नहीं थे. फ्लैट संख्या 104 के मालिक आरए बहादुर हैं और 304 के मालिक अपूर्व सहाय हैं. मालूम हो कि पिछले साल 2 मार्च को इसी सोसायटी के पांच फ्लैट में चोरों ने लाखों के नगदी और जेवरात की चोरी की थी जिसका आजतक खुलासा नहीं हो सका है. मजे की बात ये है कि पिछली बार भी फ्लैट संख्या 104 और 304 में चोरी की घटना हुई थी. इसबार भी चोरों ने 104 और 304 को निशाना बनाया है.

     

     

    सोसाइटी वासियों ने इसकी सूचना उन्हें दे दी है. कितने की चोरी हुई है यह उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा. मालूम हो कि पिछली बार हुई चोरी में तत्कालीन एसपी मनीष टोप्पो ने मामले के उद्भेदन को लेकर एक एसआईटी का गठन किया था जो असफल रहा. आजतक मामले का खुलासा नहीं हो सका है. एकबार फिर से उसी सोसायटी में दो घरों को चोरों ने फिर से निशाना बनाया है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इसबार पुलिस मामले का खुलासा कर पाती है या नहीं.

     

     

    आपको बता दें कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज स्थित साईं कल्पना सोसायटी के तीन ब्लॉक के पांच फ्लैटों में बीते 1 जनवरी को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसका आजतक खुलासा नहीं हो सका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी आज स्वामित्व योजना के तहत वितरित करेंगे 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड
    Next Article लाड़की बहिन लाभार्थियों की जांच पड़ताल जारी है : मंत्री

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.