Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनबाड़ी सेविका का चयन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी, मुखिया ने उप विकास आयुक्त को दिया लिखित आवेदन
    Breaking News झारखंड

    आंगनबाड़ी सेविका का चयन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी, मुखिया ने उप विकास आयुक्त को दिया लिखित आवेदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : बीते 29 अगस्त को जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आमसभा का आयोजन किया गया था। जहां आंगनबाड़ी सेविका का चयन करने हेतु तिथि निर्धारित किया गया था। आमसभा के लिए कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संध्या देवी सभा स्थल पर एका-एक पहुंचे। जबकि किसी ग्रामीण व किसी भी जन प्रतिनिधि, मुखिया उप मुखिया या किसी वार्ड सद्स्य को भी सूचित नहीं किया गया था। सपष्ट है कि गलत व फर्जी तरीके से क्षेत्राधिकार के बाहर के लोगों व दुसरे गांव व टोले के लोगों को बुलाया गया था। ऐसे लोगों को आम सभा मे बुलाया गया था,

     

     

    जो उनके खास लोग थे। जहां अपने चहेते अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया, जो सरासर गलत है। इस सम्बंध में बलियारी पंचायत की मुखिया चंदा देवी ने 30 अगस्त को उप विकास आयुक्त को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन दिए हुए लगभग एक सप्ताह बीत गया। इसके बावजूद भी तिथि निर्धारित नहीं कि गई। जबकि आवेदन में बताया गया है कि ग्रामीणों में काफ़ी रोष व्याप्त है। कभी भी मार-पीट होने व शांति भंग होने की प्रबल संभावना है। मुखिया चंदा देवी ने बताया की मुखिया पद की गरिमा को भी ध्यान में रखते हुए उपरोक्त वर्जित परिस्थिति से अवगत होते हुए पुनः मुखिया व वास्तविक ग्रामीण जनता को पहले सूचित कर ठीक तरीके से बिना पक्षपात के स्वतंत्र रूप से आमसभा आयोजन करने की तिथि निर्धारित की जाए।

     

     

    जहां सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। उप विकास आयुक्त गढ़वा को दिए गए आवेदन में राजन दुबे, निवास कुमार दुबे, मनोज कुमार दूबे, पूनम देवी, सुमन देवी, सरिता देवी, बिंदू देवी, मुन्नी देवी, स्वीटी कुमारी, सोना देवी, नवल किशोर दुबे, सुनील चंद्रवंशी, बबिता देवी, रेणु देवी, रीमा देवी सहित चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों का हस्ताक्षर अंकित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली की आपूर्ति “यहां” पूर्ण रूप से हो चुकी है भयवाह
    Next Article उत्थान संस्था की सचिव ने जे एम एम सरकार को दी धन्यवाद

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.