Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से रंगमंच के कलाकार श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की
    Breaking News झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से रंगमंच के कलाकार श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से रंगमंच के कलाकार श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हटिया निवासी रंगमंच कर्मी श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलकर श्री मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है। मौके पर मुख्यमंत्री को रंगमंच कर्मी श्री मुन्ना लोहरा ने झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की समस्याओं से अवगत कराया।

     

     

    रंगमंच के कलाकारों के विकास के लिए राज्य सरकार बनाएगी बेहतर पॉलिसी

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उनसे कहा कि मैंने रंगमंच के कलाकारों को बहुत करीब से देखा है तथा उनकी सभी समस्याओं से अवगत भी हूं। आने वाले समय में झारखंड के कलाकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म दिला सकूं इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के कलाकारों एवं खिलाड़ियों में काफी क्षमताएं हैं। कई मौकों पर हमारे कलाकार और खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकार भी आगे चलकर सम्मान पूर्वक जीवन जी सके इसके लिए राज्य सरकार बेहतर पॉलिसी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रंगमंच के कलाकारों के सर्वांगीण विकास में यथासंभव सकारात्मक कार्य किए जाएंगे इसका मैं आज आपको भरोसा देता हूं।

     

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री मुन्ना लोहरा से कहा कि लोग ऐसा कहते हैं कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के समय आदरणीय गुरुजी के जैसे कई हमशक्ल लोग दिखा करते थे। आज मुझे यह बातें याद आ रही हैं और आज संयोग है कि मेरे (हेमन्त सोरेन) के हमशक्ल श्री मुन्ना लोहरा मेरे साथ बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें मैं आपको अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

     

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुन्ना लोहरा को दी शुभकामनाएं

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रंगमंच के कलाकार श्री मुन्ना लोहरा को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर इस पल को यादगार बनाया।

    मौके पर रंगमंच कलाकार श्री मुन्ना लोहरा के परिजन श्री महावीर नायक, श्री अमित कुमार तथा मुन्ना लोहरा की सुपुत्री सुश्री सृष्टि श्रेया उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं टूटगें गोदाम, भाजपा के कारण यह स्थिति पैदा हुई – डा. अजय कुमार
    Next Article आरएसएस ‘चूहा’ नहीं, बल्कि ‘हिंदू शेर’ है: भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री पर पलटवार किया

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.