Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने समाहरणालय सभागार में सफाई कर्मचारी की समस्याओं व समाधान को लेकर की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने समाहरणालय सभागार में सफाई कर्मचारी की समस्याओं व समाधान को लेकर की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने समाहरणालय सभागार में सफाई कर्मचारी की समस्याओं व समाधान को लेकर की बैठक

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, रूरल एसपी व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी, सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि, सफाई कर्मी हुए शामिल

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की माननीया उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पवार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। नगर निकायों व अन्य संस्थाओं में कार्यरत सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं व उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा को लेकर आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी, सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि, सफाई कर्मी शामिल हुए।

     

     

    समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती पवार ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग राज्य के हर जिलों में जाकर सफाई कर्मियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक पुनर्वास कैसे हो इस संदर्भ में बैठक आयोजित करती है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि देश स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन की जो परिकल्पना है वह बिना सफाई कर्मचारी के पूरा नहीं हो सकती है इन्हें पूर्ण सम्मान देना होगा। कोविड जैसी महामारी में इस वर्ग ने सबसे अधिक कार्य किया, अपने परिवारों का साथ छोड़कर इन्होंने सामाजिक कार्यों को महत्ता देते हुए अपने कार्यों का निर्वहन किया, इनके प्रति हमेशा हमें संवेदनशील होकर कार्य करना है । अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक होते हैं, देश की तरक्की चाहते हैं तो इनका हाथ पकड़कर चलना होगा ।

    उपाध्यक्ष श्रीमती पवार ने कहा कि विभिन्न संस्थानों में सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, वे सभी कॉन्ट्रैक्ट/ अनुबंध आधारित/ आउटसोर्स या दैनिक मानदेय पर कार्यरत हैं। इनके सामाजिक उत्थान के लिए और कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा सफाई कर्मचारी गंभीर परिस्थितियों में कार्य करते है, इन कर्मियों का हेल्थ चेकअप प्रत्येक छह माह में नियमित रूप से हो ताकि यह किसी गंभीर बीमारी के शिकार ना हो।

     

     

    सफाई कर्मचारियों के पहचान के लिए आईडी कार्ड बनवाने तथा उसमें सभी आवश्यक जानकारियों के साथ-साथ ब्लड ग्रूप, फोन नंबर, ईएसआसी नंबर को दर्ज करने का भी सुझाव दिया। साथ ही गर्मी, ठंड या बरसात के मौसम के मद्देनजर यूनिफॉर्म, जुता उपलब्ध कराने को कहा । उन्होने नियमित मासिक सैलरी तथा पहले सप्ताह में नियमित भुगतान हो इसपर बल दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का लक्ष्य सफाई कर्मचारियों जैसे कमज़ोर समूहों तक अपना दायरा बढ़ाना है। आम तौर पर सफाई कर्मचारियों को कई मोर्चों पर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है- वित्तीय, स्वास्थ्य और सामाजिक। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सफाई कर्मचारियों की स्थिति, सुविधाओं और अवसरों में असमानताओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य करता है।

     

     

     

    मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एमजीएम सुपरिटेंडेंट डॉ रविन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्रम विभाग, जुस्को व अन्य सफाई कर्माचारियों से संबंधित अन्य विभागों के पदाधिकारी, संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाकी पहन कर आमलोगों की रक्षा करने वाले भी अब सुरक्षित नहीं है – विकास सिंह
    Next Article शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन ,3में से2 मामले का हुआ निष्पादन।

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.