Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JSCA वीमेंस T20 लीग के तीसरे संस्करण का आगाज 5 सितंबर को
    Breaking News झारखंड

    JSCA वीमेंस T20 लीग के तीसरे संस्करण का आगाज 5 सितंबर को

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    JSCA वीमेंस T20 लीग के तीसरे संस्करण का आगाज 5 सितंबर को
    Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) झारखंड में घरेलू महिला टी 20 लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत 5 सितंबर से करने जा रहा है. इस कड़ी में शनिवार को जेएससीए ने प्रेसवार्ता की . प्रेसवार्ता में जेएससीए के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र सिन्हा, सेक्रेटरी देवाशीष चक्रवर्ती, ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएम सिंह और डब्लूसीए के प्रतिनिधिमौजूद थे. वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र सिन्हा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का आगाज 5 सितंबर को जेएससीए में किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगी.

     

     

    खिलाड़ियों को कैश अवार्ड और गिफ्ट दिये जायेंगे
    प्रतियोगिता डब्लूसीए के साथ मिलकर बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार खेली जायेगी. प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. खिलाड़ियों को कैश अवार्ड और गिफ़्ट भी दिये जायेंगे. ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच टीमों को रखा गया है. इनमें रांची रॉयल्स, जमशेदपुर टाइटंस, धनबाद ड्रैगन्स, दुमका डायनामोज, बोकारो वारियर्स शामिल है. हरेक टीम में 16 खिलाड़ी शामिल हैं. सभी टीमें सीनियर, अंडर 23 और अंडर 19 के खिलाड़ियों को मिक्स कर बनायी गयी हैं. टूर्नामेंट के मुकाबले राउंड रॉबिन होंगे, इस दौरान कुल 13 मैच खेले जायेंगे. टूर्नामेंट के मुकाबले 6 से 15 सितंबर तक जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे.

     

     

    दर्शकों को मिलेगी फ्री इंट्री
    सेक्रेटरी देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि प्रत्येक दिन दो मुकाबले खेले जायेंगे. पहला मैच सुबह 9 बजे से खेला जायेगा. दर्शकों को मैच में फ्री इंट्री मिलेगी. दर्शक केवल साउथ पवेलियन से ही इंट्री ले सकेंगे. जेएससीए टूर्नामेंट का उद्देश्य झारखंड में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है. महिला क्रिकेटरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक सरोकार के साथ मनाया जायेगा गुरु ग्रन्थ साहिब जी का पहला प्रकाश दिहाड़ा
    Next Article फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय फोटोग्राफिक एग्जीबिशन में किया सम्मानित

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.