Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध

    विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

    25 दिसंबर तक नहीं कटेगा कोई पानी कनेक्शन, विशेष कैम्प लगाकर मिलेगा वैध कनेक्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईयांडीह स्थित कल्याण नगर बस्ती में मंगलवार को पानी कनेक्शन को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सड़क, बिजली समेत सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त इस बस्ती में कई परिवारों के पास टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) का वैध कनेक्शन है, जबकि कई लोगों के आवेदन अभी लंबित हैं। इसी बीच, यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट की टीम सरकारी अधिकारियों के साथ पहुंची और पानी की लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू करने लगी, जिसके विरोध में स्थानीय लोग उग्र हो गए। इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने पहले यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट के हेड संजीव झा से फोन पर बात की, उसके बाद एसडीओ से भी विस्तार से चर्चा की। मामले के समाधान हेतु उन्होंने अपने प्रतिनिधि गुंजन यादव को तत्काल स्थल पर भेजा। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी, प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट और स्थानीय युवाओं की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वार्ता के बाद स्थिति को शांत कराया गया।

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने बताया कि विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता के परिणामस्वरूप निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर तक किसी भी प्रकार के पानी कनेक्शन को नहीं काटा जाएगा। साथ ही, टीएस यूआईएसएल प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने कनेक्शन हेतु आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें फोन के माध्यम से सूचित कर दस्तावेजों के सरलीकरण के बाद वैध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

     

    इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

    जमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी.ए.वी. इंग्लिश मीडियम, सोनारी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.