Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनीति में फिर से पुराना आदर्श स्थापित किया : प्रियंका
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनीति में फिर से पुराना आदर्श स्थापित किया : प्रियंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनीति में फिर से पुराना आदर्श स्थापित किया : प्रियंका
    लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के प्रदर्शन के लिए जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अवाम ने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है।

     

     

    प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा, “उप्र कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया, मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।”

     

     

    उन्होंने इसी संदेश में कहा, “मुझे गर्व है आप पर और उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया।”

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।”

     

     

    कांग्रेस ने पिछले दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 17 सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से उसे छह सीट पर कामयाबी मिली जबकि 11 पर वह दूसरे स्थान पर रही।

    वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मात्र एक सीट जीतने वाली कांग्रेस के लिए इस बार के नतीजे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखे जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाजा: हमास आतंकवादियों के आवास वाले स्कूल पर इजरायली हमले में 27 लोग मारे गए
    Next Article दिल्ली जल संकट: न्यायालय ने हिमाचल को दिए 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने के निर्देश

    Related Posts

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    November 13, 2025

    ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू 

    November 13, 2025

    राष्ट्र संवाद नजरिया:डॉक्टर जब मौत के औजार थाम ले, तब समाज को अपने नैतिक मूल्यों का पुनर्जन्म करना पड़ता है

    November 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रिटायर्ड शिक्षक मो नासिरुद्दीन को उनके पैतृक गांव खिजुरिया में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक

    झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

    कृषि एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू करने के निर्देश

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू 

    राष्ट्र संवाद नजरिया:डॉक्टर जब मौत के औजार थाम ले, तब समाज को अपने नैतिक मूल्यों का पुनर्जन्म करना पड़ता है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.