Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रंग भरेगा कार्टून और कैरिकेचर का जादू
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रंग भरेगा कार्टून और कैरिकेचर का जादू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रंग भरेगा कार्टून और कैरिकेचर का जादू

    सजेगी राहगीर के गीतों की महफ़िल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 10 दिसंबर. बढ़ती शीतलहर के बीच शहर के साहित्य व कला प्रेमियों के लिए जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल गर्माहट लेकर आ रहा है. जो गीत, संगीत, हँसी-ठहाकों और विचारों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा. देश भर से कई दिग्गज कलाकार, साहित्यकार, कार्टूनिस्ट और पत्रकार इस आयोजन में शिरकत करने के लिए जमशेदपुर आ रहे हैं.

    हिंदी कविता-संगीत का रॉकस्टार : राहगीर

    राजस्थान के सीकर के घुमक्कड़ लेखक-गायक सुनील कुमार गुर्जर, जिन्हें देश-विदेश में “राहगीर” के नाम से जाना जाता है, 20 दिसंबर की शाम शहरवासियों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध करेंगे. सरल लेकिन असरदार लेखन, लोकधुनों की मिठास, गिटार की जादुई संगत और उनकी विशिष्ट गायन शैली युवाओं के बीच राहगीर को एक फेनोमेना बना देती है. उनके गीत भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में लगातार हाउसफुल प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं.

    आयोजन में आएंगे आबिद सुरती और मनोज सिन्हा

    कालजयी कॉमिक पात्र ‘डब्बू जी’ और ‘बहादुर’ के सर्जक, 90 वर्ष से अधिक की आयु में भी ऊर्जा से भरपूर आबिद सुरती, मुंबई से इस उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं. उनकी कला हँसी, व्यंग्य और जीवन-अनुभव का अद्भुत मिलन है और हर उम्र के रचनाकारों के लिए प्रेरणा भी देता है उनके साथ होंगे समकालीन भारतीय कार्टून जगत के चर्चित चेहरे मनोज कुमार सिन्हा, जो रांची में पले-बढ़े और वर्तमान में दिल्ली में सक्रिय हैं. उनके कैरिकेचर समाज का सच बड़ी सहजता से सामने रख देते हैं. तीखा व्यंग्य, हास्य की बारीक परतें और मानवीय संवेदना मनोज सिन्हा को विशेष बनाती हैं.

    कैसे लें भाग?

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने हेतु पंजीकरण जारी है. रु. 1000 के पंजीकरण शुल्क में प्रतिभागियों को आयोजन किट, दोनों दिन दोपहर का भोजन और प्रवेश पत्र प्राप्त होगा. छात्र-छात्राओं हेतु शुल्क मात्र रु. 500 रखा गया है.

    व्यापारी और उद्यमी भी हैं आयोजन में सक्रिय

    जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हो रहे इस लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर कारोबारियों और उद्योगपतियों में भी अत्यधिक उत्साह है. सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, रोहित अग्रवाल, उद्यमी किशन सोंथालिया, मनोज अग्रवाल, नितिन भालोटिया ‘चिंटू’, आलोक चौधरी, राहुल चौधरी, महेश अग्रवाल, कुशलपल्ली के नरेश अग्रवाल, एएसआईए के ट्रस्टी संतोष खेतान तथा कोलकाता के चार्टर्ड अकाउंटेंट माधव खंडेलवाल कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

    जमशेदपुर के साहित्यकारों और कलाकारों में उत्साह चरम पर

    स्थानीय कलाकारों, लेखकों, कवियों और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है. शहर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर होने वाला यह आयोजन जमशेदपुर को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचान देगा.

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटोल प्लाजा से 20 किमी के भीतर घर होने पर नहीं लगेगा टैक्स; जानें कैसे मिलेगी पूरी छूट
    Next Article जमशेदपुर: सिदगोड़ा के गैराज में कार और ऑटो में अचानक आग

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.