Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर कोर्ट कैम्पस में हत्या की घटना चिंताजनक और निंदनीय, : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    देवघर कोर्ट कैम्पस में हत्या की घटना चिंताजनक और निंदनीय, : राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर कोर्ट कैम्पस में हत्या की घटना चिंताजनक और निंदनीय, : राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल ने राज्य के न्यायालयों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ई मेल भेजा

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज देवघर न्यायालय परिसर बार एसोसिएशन कैम्पस में दिनदहाड़े गोली चलाने और हत्या की घटना की निंदा करते हुए राज्य में न्यायालयों की सुरक्षा और भी मजबूत कराने का आग्रह झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ई मेल भेजकर किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने कहा है देवघर कोर्ट परिसर में सरेआम नृशंस हत्या की घटना से अधिवक्ताओं में रोष और भय का माहौल है। राज्य के न्यायालयों में सुरक्षा को बढ़ाई जानी चाहिए ताकि अधिवक्ता भयमुक्त वातावरण में अपने कार्यो का निष्पादन कर सके।

    श्री शुक्ल ने ई मेल कि प्रति राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी भेजा है तथा ऐसी घटना की निंदा करते हुए राज्य में न्यायालयों में सुरक्षा और बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

    श्री शुक्ल ने घटना के संबंध में देवघर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बालेश्वर प्रसाद सिंह और झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अमर कुमार सिंह से बात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि पूर्व में भी जमशेदपुर, हजारीबाग, रांची और पलामू में ऐसी घटनाएं पिछले कई बर्षो में घटी है ,देवघर की आज की घटना से देवघर के जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भयाक्रांत है। जिसे राज्य सरकार को गंभीरता से लेनी चाहिए।

    श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं से अपील किया की वे भयभीत न हो झारखंड स्टेट बार कौंसिल पूरी तरह गंभीर है तथा जल्द ही कौंसिल के सदस्य ऐसी घटनाओं को रोकने, न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाने और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअग्निपथ योजना वापस लेने की मांग :डॉ अजय कुमार
    Next Article किसानों को केसीसी योजना से आच्छादित करने हेतु जिले के सभी छः प्रखंडों में जानिए कब लगेगा कैंप

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.