Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘प्रधानमंत्री के वैचारिक परिवार’ ने तिरंगे को लंबे समय तक अस्वीकार किया था : कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘प्रधानमंत्री के वैचारिक परिवार’ ने तिरंगे को लंबे समय तक अस्वीकार किया था : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘प्रधानमंत्री के वैचारिक परिवार’ ने तिरंगे को लंबे समय तक अस्वीकार किया था : कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री उस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उनके ‘वैचारिक परिवार’ ने लंबे समय तक अस्वीकार किया था।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कोई इतिहास और प्रतीक नहीं है, जिसे भारत अपना मान सके।

    रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने एक और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगे के साथ आरएसएस के संबंधों का संक्षिप्त इतिहास देखना चाहिए।”

     

     

    उन्होंने कहा, “आरएसएस के दूसरे प्रमुख एमएस गोलवलकर ने अपनी पुस्तक ‘बंच ऑफ थॉट्स’ में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के कांग्रेस के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने इसे ‘सांप्रदायिक’ और ‘सिर्फ बहकने और नकल करने का मामला’ करार दिया था।”

    रमेश ने दावा किया कि आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ ने 1947 में लिखा था कि तिरंगे को “हिंदुओं द्वारा कभी अपनाया नहीं जाएगा और न ही इसका सम्मान किया जाएगा। शब्द तीन अपने आप में एक बुराई है और तीन रंगों वाला झंडा निश्चित रूप से बहुत बुरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पैदा करेगा। यह देश के लिए हानिकारक है।”

    रमेश के मुताबिक, वर्ष 2015 में आरएसएस ने कहा था कि “राष्ट्रीय ध्वज पर भगवा रंग ही एकमात्र रंग होना चाहिए, क्योंकि अन्य रंग सांप्रदायिक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

     

     

     

    उन्होंने दावा किया, “आरएसएस ने 2001 तक अपने मुख्यालय में नियमित रूप से तिरंगा नहीं फहराया और जब तीन युवकों ने इसके परिसर में तिरंगा फहराने की कोशिश की, तब जबरदस्ती करने का ‘अपराध’ बताकर उन पर मामला दर्ज किया गया।”

     

     

     

    रमेश ने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री उस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उनके ‘वैचारिक परिवार’ ने लंबे समय से अस्वीकार किया था, क्योंकि उनके संगठन का कोई इतिहास और प्रतीक नहीं है, जिसे भारत अपना मान सके। विशेष रूप से उस दिन जब भारत और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ मना सकते हैं, जिसमें आरएसएस ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने अपने हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान साझा किये
    Next Article बैंकों को जमा जुटाने के लिए आकर्षक उत्पाद लाने चाहिए: सीतारमण 

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.