Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत और ऑस्ट्रेलिया ​के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    भारत और ऑस्ट्रेलिया ​के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत और ऑस्ट्रेलिया ​के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज
    विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी। वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए केएल राहुल कप्तानी करेंगे। मोहली के आईएस ब्रिंदा क्रिकेट स्टेडियम में 4 साल से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच 10 मार्च 2019 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से मात दी थी।

     

     

    भारत के पास इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली समेत कई दिग्गज किक्रेटर को आराम दिया गया हैं। रोहित की अनुपस्थिति में, केएल राहुल ही भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। यह सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटने का भी मौका है। एशिया कप में शानदार फॉर्म में रहे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भारत की गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे।

     

     

     

    दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज हारने के बाद वापसी करना चाहेगा। पहले दो मैच जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीन मैचों में 100 से अधिक रनों के अंतर से हार गई। सीरीज के शुरुआती मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कलाई में फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलने वाले पैट कमिंस वापसी के लिए तैयार हैं।

     

     

     

    दो वनडे के लिए भारत का स्क्वाड

    राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
    वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
    पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जंपा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोरी मेम ने छोड़ा देसी अवतार, लगाया सिजलिंग अदाओं का तड़का
    Next Article गैंगस्टर सुक्खा हत्याकांड मामले में अब कनाडा पुलिस का बड़ा एक्शन

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.