जमशेदपुर आबकारी विभाग के हाथ एक बार फिर सफलता लगी है जहाँ विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र के वास्तु विहार कॉलोनी मे छापेमारी करते हुए मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया है, जहाँ बड़ी मात्रा मे नकली विदेशी शराब को जब्त किया गया.
विभाग ने गुप्त सुचना के आधार पर यह छापेमारी की, कॉलोनी के क्रॉस रोड संख्या छह के डुप्लेक्स संख्या 185 मे यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था, विभाग ने यहाँ से कुल 105 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब को जब्त किया है,
हालांकि यह डुप्लेक्स बंद था और यहाँ से फिलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, विभाग के द्वारा आगे संचालक के गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

