Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और अंकित आनंद का प्रयास लाया रंग, ग्रामीणों ने किया कुणाल और डीसी का जय-जयकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और अंकित आनंद का प्रयास लाया रंग, ग्रामीणों ने किया कुणाल और डीसी का जय-जयकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चार दिनों बाद घोड़ाबंधा के खापचाडुंगरी और राजा बस्ती में आई रौशनी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और अंकित आनंद का प्रयास लाया रंग, ग्रामीणों ने किया कुणाल और डीसी का जय-जयकार

    ● ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खापचाडुंगरी और राजा बस्ती के ग्रामीणों ने इकट्ठा किये थे 6 हज़ार रुपये, अब फ़्री में लगी नई ट्रांसफार्मर
    ● भाजपा नेता अंकित आनंद ने ग्रामीणों को लौटाये उनके चंदे के पैसे, अधिकारों से कराया जागरूक

    गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबंधा से सटी ग्रामीण बस्ती खापचाडुंगरी और राजा बस्ती में 4 दिनों बाद गुरुवार को बिजली आ गई जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के प्रयासों से यह मुमकिन हो गया। पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर ख़राब होने के कारण ग्रामीण अंधकार में रहने को विवश थें। स्थानीय लोगों से बिजली विभाग के एक कर्मी ने नई ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 6 हज़ार रुपये देने की बात कही थी। गरीबों पर यह बड़ा वित्तीय बोझ था। इस मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने हस्तक्षेप किया और फ़ौरन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, डीसी सूरज कुमार और विद्युत विभाग के जीएम और कार्यपालक अभियंता से सहयोग मांगा। वरीय अधिकारियों और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संज्ञान लेते ही मामला गर्माया और विद्युत विभाग के कर्मी ट्रांसफार्मर लगाने में जुट गये। गुरुवार को नई ट्रांसफार्मर लगते ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। इससे ग्रामीणों को बहुत राहत मिली है। अंकित आनंद के हस्तक्षेप के बाद से ग्रामीणों को चंदे से जमा किये हुए 6 हज़ार रुपये भी बचत हो गये। गुरुवार की दोपहर खापचाडुंगरी और राजा बस्ती के लोगों ने भाजपा नेता अंकित आनंद को बुलाकर अभिनंदन किया और इस सहयोग के लिए आभार जताया। अंकित ने इस दौरान बस्तीवासियों द्वारा इकट्ठे किये गये 6 हज़ार रुपये को भी प्रत्येक घर को वापस करवाया। इससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह पहली बार हुआ है कि कोई उनकी पीड़ा सुनकर आत्मीयता से मदद को आगे आया है। पैसे वापस मिलने को लोग बहुत बड़ी प्रयास बता रहे हैं। जानकारी के अभाव में उन्हें केवल ठगा जाता रहा है। यह पहली बार था कि भाजपा नेता अंकित आनंद के संज्ञान में मामला आने के बाद सभी घर को उनके हक के पैसे वापस मिल गये। मालूम हो कि नई ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दोनों ही बस्ती के प्रत्येक घर से 200-200 रुपये का चंदा कर के धनराशि इकट्ठी की गई थी। भाजपा नेता अंकित आनंद ने जिला उपायुक्त सूरज कुमार, विद्युत विभाग के जीएम, कार्यपालक अभियंता और विशेष रूप से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सक्रिय हस्तक्षेप और सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल ने शारदीय नवरात्र पर राज्य के लोंगो के सुख ,समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
    Next Article लखीमपुर कांड के बहाने कांग्रेस में आई जान ,लखीमपुर राजनीति में ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है

    Related Posts

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    October 8, 2026

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    October 8, 2026

    *EOU की छापेमारी

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.