आज नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित मंडल अंतर्गत बूथ संख्या क्रमशः 111 व 112 में *मन की बात* कार्यक्रम का प्रसारण पूर्व मंत्री सह नाला विधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ भाजपा नेता श्री सत्यानन्द झा “बाटुल”जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सम्बोधन को सुना जिसमें राष्ट्र को अपने सम्बोधन में मोदी जी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भारत इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है। ये धरोहर अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजार साल से भी अधिक पुरानी प्रतिमा है। ये मूर्ति कुछ वर्ष पहले बिहार में गया के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस माह की शुरुआत में आयुष स्टार्ट अप चैलेंज शुरू हुआ था। इसका लक्ष्य स्टार्ट अप्स को पहचान कर उन्हें सपोर्ट करना है। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने की सभी से अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया। आयुष मंत्रालय का गठन से चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़े हमारे पारंपरिक तरीकों को लोकप्रिय बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि बीते कुछ समय में आयुर्वेद के क्षेत्र में भी नए स्टार्टअप सामने आए हैं।
उपस्थिति
जिला मीडिया सह प्रभारी कुन्दन गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष रोबी बादयकर, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री अजय दास,सक्रिय कार्यकर्ता अन्नगोपाल मंडल, गौतम बाउरी, राजू कर्मकार, बिनय बादयकर, दामोदर लौह, सुकु हाजरा, राजीब बादयकर,आदि

