Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाई मसाज के बाद पॉप सिंगर पिंग चायडा की मौत
    Headlines

    थाई मसाज के बाद पॉप सिंगर पिंग चायडा की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    थाईलैंड की उभरती हुई पॉप सिंगर पिंग चायडा का 20 वर्ष की उम्र में 8 दिसंबर(रविवार) को निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत मसाज थेरेपी के दौरान आई जटिलताओं के कारण हुई. पिंग चायडा ने गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज थेरेपी कराई थी, जो अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं. सूत्रों के अनुसार, मसाज के कुछ ही समय बाद उन्हें गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके.

     

     

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स का मानना है कि मसाज थेरेपी के दौरान किसी नस या मांसपेशी पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई होगी. हालांकि, विस्तृत मेडिकल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है.

     

    पिंग चायडा ने अपनी गायकी और कला से कम समय में ही बड़ी पहचान बनाई थी. उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकार उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. थाईलैंड में मसाज थेरेपी एक आम और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति मानी जाती है, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने इस प्रक्रिया की संभावित जटिलताओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर पीएम मोदी ने डी गुकेश को दी बधाई

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.