Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री विशेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का किया गया वितरण
    Headlines बिहार

    श्री विशेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का किया गया वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री विशेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का किया गया वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रखंड में एकमात्र पीएम श्री योजना के लिए चिन्हित श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में मंगलवार को कक्षा 6 से 8 के बच्चों के बीच निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो , प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद और विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में पुस्तको का वितरण कर पुस्तकों की उपयोगिता एवं महत्व पर विस्तृत पूर्वक चर्चा की एवं पुस्तक वितरण के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित कर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने बताया कि सरकार की पूरे प्रखंड के अंदर विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर एक प्रयोग के तौर पर इस विद्यालय का चयन पीएम श्री योजना के तहत हुआ है आज वर्ग 6 से आठवीं तक के बच्चों को निःशुल्क किताबों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खाते में पुस्तकें की राशि मुहैया करवायी जाती थी। जिसका परिणाम सही निकालकर सामने नही आयी। राशि छात्रों के खाते में भेज दी जाती थी, लेकिन अभिभावकों के द्वारा पुस्तकें की खरीदारी नही की जाती है।

    साथ ही कभी कभी बाजारों में सभी किताबें भी उपलब्ध नही हो पाती थी। जिसकी वजह से बच्चे किताब लेकर विद्यालय नही आते थे। साथ ही बच्चों के पठन-पाठन पर गहरा असर पड़ता था। वही इसी क्रम में आज इस विद्यालय में प्राचार्य चिन्मयानंद व शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक पुरुषोत्तम झा, मोहम्मद अनामुल्लाह, राकेश कुमार ,सुशील कुमार चौधरी, अनंत कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद थे |

    श्री विशेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का किया गया वितरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल और सिक्किम में सेना का उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24’ सफलतापूर्वक संपन्न
    Next Article उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.