Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्‍टंप के पीछे जेबकट से भी तेज चलते थे धोनी के हाथ: शास्‍त्री
    Headlines संवाद विशेष

    स्‍टंप के पीछे जेबकट से भी तेज चलते थे धोनी के हाथ: शास्‍त्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. वे जितने चालाक कप्तान थे, उतने ही तेज विकेट के पीछे भी थे. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी उनकी इस काबिलियत के मुरीद है. शास्त्री ने कहा कि धोनी विकेट के पीछे इतने तेज थे कि स्टंपिंग और रन आउट के मामले में उनके हाथ किसी ‘जेबकतरे’ से भी तेज चलते थे.

    शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी ने बतौर विकेटकीपर नए स्टैंडर्ड सेट किए. नेचुरल नहीं होने के बाद भी वे बहुत ज्यादा असरदार रहे. उन्होंने जो प्रभाव छोड़ा उसे देखिए. मेरे लिए उनकी स्टंपिंग और उनके रन आउट मायने रखते हैं. बल्लेबाज को यह अहसास भी नहीं हो पाता था कि धोनी ने उसकी गिल्लियां बिखेर दी हैं.

    धोनी ने तीनों फॉर्मेट में 195 स्टंपिंग की है

    धोनी के रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं कि वे विकेट के पीछे कितने तेज थे. उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा 38, वनडे में 123 और टी-20 में 34 स्टंपिंग की है. यह रिकॉर्ड जल्द टूटना मुश्किल है.

    धोनी कामयाबी और नाकामी दोनों को खुद पर हावी नहीं होने देते: शास्त्री

    58 साल के शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने टी-20 और वनडे दोनों वर्ल्ड कप जीते. आईपीएल में कई बार टीम को चैम्पियन बनाया. टेस्ट रैंकिंग में टीम को नंबर-1 तक पहुंचाया.

    वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो कामयाबी और नाकामी दोनों को हावी नहीं होने देते. जिंदगी में जो सामने घट रहा है, बस उसी को लेकर जीते हैं. खड़गपुर से लेकर टीम इंडिया के सफर में भी वे ऐसे ही रहे. रिटायरमेंट का फैसला भी उनकी जिंदगी जीने की इसी स्टाइल का उदाहरण है. वे चुपचाप चले गए. उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता है.

    धोनी ने 2019 के वर्ल्ड कप में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था

    धोनी ने पिछला इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था. तब वे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उतरे थे. हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी वे टीम को चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में नाकाम रहे. उस मैच में धोनी ने फिफ्टी लगाई थी. इस मैच के बाद से ही वे क्रिकेट मैदान से दूर हैं.

    धोनी आईपीएल से वापसी करेंगे

    धोनी 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल से मैदान पर वापसी करेंगे. लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे. धोनी इस टीम को लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article महामारी से ध्वस्त जापान की अर्थव्यवस्था, 1980 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.