Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया को 211 रन बनाकर भी मिली हार, ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया को 211 रन बनाकर भी मिली हार, ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बतौर भारतीय कप्तान शुरुआत हार से हुई. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. खास बात यह रही कि भारत ने 211 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लक्ष्य 5 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मेहमान टीम ने इस तरह 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 12 जून को कटक में खेला जाएगा.

    दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया को मिली हार के बाद भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टीम ने अच्छा स्कोर बनाया लेकिन अपनी योजनाओं पर अमल करने में थोड़ा पीछे रह गए. उन्होंने साथ ही डेविड मिलर और डेर डुसेन की तारीफ की, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 131 रन की अविजित साझेदारी बनाई. मिलर 31 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 64 जबकि डुसेन 46 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 75 रन बनाकर नाबाद लौटे. मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
    पंत ने मैच के बाद कहा, ‘हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन थे, लेकिन मुझे लगता है कि हम अपनी योजनाओं पर अमल करने से थोड़ा दूर थे. कभी-कभी आपको विपक्षी टीम को श्रेय देना होता है. डेविड मिलर और आरवीडी (डेर डुसेन) ने अच्छी बल्लेबाजी की.’

    उन्होंने साथ ही कहा कि दूसरी पारी के दौरान विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था. पंत ने कहा, ‘जब हमने बल्लेबाजी की तो विकेट धीमा लग रहा था, लेकिन दूसरी पारी में वो और बेहतर हो गया. ज्यादातर हमने (मिलर के लिए) अपनी योजनाओं को अंजाम दिया लेकिन विकेट बेहतर और बेहतर होता गया. हम कुल स्कोर से बहुत खुश थे लेकिन अगली बार जब ऐसी स्थिति में होंगे तो हम बेहतर करेंगे.’

    इससे पहले टीम इंडिया के लिए ओपनर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन का योगदान दिया. उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 36, उप-कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 31 और कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 वर्षीय युवक वृक्षारोपण के लिए कर रहे हैं प्रेरित
    Next Article एआईएमआईएम ने लिया महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में एमवीए को समर्थन देने का फैसला

    Related Posts

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    July 2, 2026

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    भारत में फलते-फूलते मेडिकल माफिया के बीच, क्या **झोला छाप चिकित्सक** हैं मौत के सौदागर?

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ अब ‘ओजोन प्रदूषण’ का नया खतरा: क्या है समाधान?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.