Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने वाले शिक्षक बनेंगे दक्ष, प्रशिक्षण के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने अनुकृति क्लासेस को मुहैया कराया लैपटॉप और प्रोजेक्टर
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने वाले शिक्षक बनेंगे दक्ष, प्रशिक्षण के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने अनुकृति क्लासेस को मुहैया कराया लैपटॉप और प्रोजेक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने वाले शिक्षक बनेंगे दक्ष, प्रशिक्षण के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने अनुकृति क्लासेस को मुहैया कराया लैपटॉप और प्रोजेक्टर

    गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई कराने वाली कोचिंग संस्थान अनुकृति क्लासेस की मदद को कुणाल षाड़ंगी की नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। सोमवार को मानगो के संकोसाई एक नंबर रोड स्थित अनुकृति क्लासेस में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने पहुँचकर लैपटॉप और प्रोजेक्टर का सहयोग प्रदान किया। इन उपकरणों से अंडर ग्रैजुएट और मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे वैसे शिक्षकों को भी प्रशिक्षण में मदद मिलेगी जो गरीब बच्चों को निःशुल्क कोचिंग कराते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी मौजूद रहें। उन्होंने आश्वस्त किया कि नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से शिक्षकों को तीन माह की निःशुल्क प्रशिक्षण मॉड्यूल मुहैया कराई जायेगी ताकि उनकी शिक्षण क्षमताओं को और विकसित किया जा सके। गरीब बच्चों की मदद को अनुकृति क्लासेस की प्रतिबद्धता को देखते हुए कुणाल षाड़ंगी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। श्री षाड़ंगी ने कहा कि भावी भारत निर्माण में जुटे युवा शिक्षकों को हर संभव सहयोग मुहैया कराने के लिए वे प्रतिबद्धता से प्रयास करेंगे। इस दौरान कोचिंग संस्थान ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और कुणाल षाड़ंगी द्वारा प्राप्त सहयोग को लेकर आभार जताया है। मौके पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी, निधि केडिया अक्षरा आलोक, कृष्णा थांके, लावण्या चक्रवर्ती मौजूद थे। वहीं अनुकृति क्लासेस के बबलू राज, कृष्णा कर्मकार, त्रिवेणी प्रसाद, शिक्षक सोनी ठाकुर, निशा कुमारी, अंजली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आशा देवी, बबिता देवी, देवेन रविदास की मौजूदगी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइबर अपराध के आरोप में 13 युवक को एक अपार्टमेंट से किया गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी है पुलिस प्रशासन
    Next Article मगही युवक मोर्चा के मांगो का मै पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं:के० एन० त्रिपाठी

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.