Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा सुमो चोरी कांड: पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक फरार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर

    टाटा सुमो चोरी कांड: पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक फरार

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। 26 फरवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा सुकलाल मुर्मू के टाटा सुमो वाहन को चोरी करने की घटना सामने आई थी। यह वाहन उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ा था, जिसे चोरों ने रात के अंधेरे में गायब कर दिया। इस मामले में सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, शौकत अली (उम्र 28 वर्ष) – निवासी इस्लाम नगर, चाँदनी चौक, सरायकेला, मो. अकबर उर्फ छोटू – निवासी आजादनगर, जमशेदपुर
    गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी की साजिश का पूरा भंडाफोड़ कर दिया। उन्होंने बताया कि इस अपराध में उनके साथ एक तीसरा साथी रियाज खान भी शामिल था, जो इस समय फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद है।
    तीनों ने मिलकर टाटा सुमो गोल्ड (पंजीयन संड- WB34N 5566) को चोरी किया था और इसे लेकर कपाली, गौसनगर के तिलंगी तालाब के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। उनकी योजना थी कि जब मौका मिलेगा, तो इसे बेचकर तीनों आपस में रकम बाँट लेंगे।

    गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर सुंदरनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम बताई गई जगह कपाली के गौसनगर, तिलंगी तालाब के पास पहुँची और वहाँ से चोरी की गई टाटा सुमो को बरामद कर लिया। बरामद वाहन को विधिवत जप्त कर लिया गया और सुरक्षा की दृष्टि से सुंदरनगर थाना में रखा गया है

    गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। साथ ही, पुलिस को यह भी पता चला है कि इनका आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। तीसरा अभियुक्त रियाज खान फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की संभावना जता रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रत्येक घर तक बिजली पहुचाने की योजना पर चर्चा
    Next Article हेडलाइंस

    Related Posts

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    May 14, 2026

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.