Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ स्वागत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ स्वागत

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ स्वागत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का प्लांट वन के सभागार में स्वागत किया गया। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह , डिविजनल हेड मनीष वर्मा, सत्यजीत महंता , मलय , राकेश समेत अन्य मौजूद थे।
    कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलि रजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरमीत सिंह लखनपाल ने किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन एवं प्रबंधन के समन्वय से कंपनी आगे बढ़ सकती है। प्लांट वन में यदि कोई समस्या सामने आएं तो मिलकर बातचीत होनी चाहिए, बातचीत से समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने सेफ्टी, क्वालिटी, उत्पादकता की बात को दोहराते हुए इन तीनों बातों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिये।
    कार्यक्रम को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने भी संबोधित किया। उन्होंने महामंत्री के बातों का समर्थन करते हुए उचित निर्देशों का ईमानदारी से पालन करने का सुझाव दिये।
    डिविजनल हेड मनीष वर्मा ने कहा कि प्लांट वन में हर कोई अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। कंपनी में कोई मालिक और मजदूर नहीं है , बल्कि परस्पर सहयोगात्मक भाव से कार्य करने की परंपरा प्रचलन में है। हम सबों को कंपनीहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
    अमलेश रजक एवं सुबोध सिंह का हुआ स्वागत।
    कार्यक्रम के दौरान महामंत्री आरके सिंह के हाथों अमलेश रजक का तथा अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के द्वारा सुबोध सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भव्य रूप से मनाया रतन टाटा साहब का जन्मदिन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय
    Next Article आदिवासी समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया वित्त पोषित कुल 17 बहुउद्देश्यीय भवन की स्वीकृति: सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

    September 21, 2026

    हाईको इंजीनियर्स में 32 लाख की सामग्री हेराफेरी का आरोप

    September 21, 2026

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

    हाईको इंजीनियर्स में 32 लाख की सामग्री हेराफेरी का आरोप

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला

    हाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.