Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों को 728 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों को 728 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों को 728 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेःसरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को टाटा मोटर्स के 2000 से ज्यादा कन्वाई चालकों के वेतन में बढ़ोत्तरी का मामला विधानसभा में उठाया। श्री राय ने कहा कि कन्वाई चालकों को 24 घंटे के हिसाब से न्यूनतम 728 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना मिलना चाहिए।

     

     

    श्री राय के निजी सचिव द्वारा जारी बयान में कहा गया कि श्री राय ने शून्यकाल में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश भर में टाटा मोटर्स की चेचिस कन्वाई चालकों की संख्या 2000 से ज्यादा है। पूर्वी सिंहभूम के मोटर यान निरीक्षक ने श्रम विभाग के उपाधीक्षक को लिखा है कि ये कन्वाई चालक अतिकुशल मजदूरों की श्रेणी में आते हैं, लेकिन उसके मुताबिक इन्हें कम वेतन मिलता है। इन्हें कम से कम 728 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी चौबीस घंटे के लिए मिलना चाहिए। अभी उन्हें मात्र 370 रूपये प्रतिदिन की दर से मात्र आठ घंटे के लिए मजदूरी मिलती है। यह तो न्यूनतम मजदूरी की दर से भी काफी कम है।

     

     

    श्री राय ने कहा कि कन्वाई चालकों को जीवन बीमा का लाभ भी नहीं मिलता। चेचिस का थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस करा कर उसे कन्वाई चालकों के हवाले कर दिया जाता है। फलस्वरूप दुर्घटना होने पर बीमा का कोई लाभ कन्वाई चालकों को नहीं मिलता। उन्होंने सरकार से मांग की कि टाटा मोटर्स की जो कंपनी कन्वाई चालकों का काम देखती हो,

     

     

    उसे सरकार उचित माध्यम से निर्देश दे कि वह कन्वाई चालकों का जीवन बीमा भी कराये ताकि दुर्घटना की स्थिति में इसका लाभ उन्हें मिले। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विषय का संज्ञान लेने का निर्देश सरकार को दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल ने लोकसभा में सरकार से वायनाड के लोगों की मदद का आग्रह किया
    Next Article स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाला का आरोप,मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.