Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में खुला टाटा कैंसर अस्पताल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्धाटन, कहा- वर्ल्ड क्लास मशीनों के साथ जनता को समर्पित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    रांची में खुला टाटा कैंसर अस्पताल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्धाटन, कहा- वर्ल्ड क्लास मशीनों के साथ जनता को समर्पित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    रांची में खुला टाटा कैंसर अस्पताल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्धाटन, कहा- वर्ल्ड क्लास मशीनों के साथ जनता को समर्पित
    रांची  :   रांची में टाटा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्धाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस मौके पर टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन टाटा स्टील नवल टाटा मौजूद रहे. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह सिंह सहित टाटा के कई वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, विधायक और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे.

    कैंसर अस्पताल में अब हमारे पास वर्ल्ड क्लास की मशीन

    राजधानी के कांके में यह आधुनिक अस्पताल तैयार हुआ है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, रांची में टाटा कैंसर अस्पताल का उद्धाटन हुआ है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई चीजें जुड़ती आयी हैं लेकिन कैंसर से संबंधित स्वास्थ्य सुविधा इस प्रदेश में लगभग ना के बराबर था. सरकार बनने के बाद से ही हम लोगों ने इस संबंध में प्रयास किया था. हमारे राज्य में कैंसर के मरीज दूसरे राज्यों में जाया करते थे.हेमंत सोरेन ने कहा, हमने भी कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्य भेजा है. आज हमारे राज्य में भव्य कैंसर अस्पताल मौजूद है. आज यह जनता को समर्पित किया जा रहा है. मुझे लगता है कि यह अस्पताल राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि यह सिर्फ अस्पताल नहीं रिसर्च सेंटर भी है. मैं अपील करता हूं कि नवल टाटा जी इसे इस तरह विकसित करें कि राज्य का यह रिसर्च सेंटर राज्य के लिए नहीं देश के लिए मील का पत्थर साबित हो.
    कैंसर अस्पताल में अब हमारे पास वर्ल्ड क्लास की मशीन हमारे पास है. तकनीक बदल रही है नयी तकनीक के साथ यह कैंसर अस्पताल आम लोगों को समर्पित. यह हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है.

     

     

     

    कैंसर का इलाज आसान हो, बेहतर हो

    टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन टाटा स्टील नवल टाटा ने उद्धाटन के दौरान कहा, यह राज्य सरकार के सहयोग से संभव हो सका है. कैंसर से लडऩे के लिए बेहतर सुविधा कम जगहों पर है, कई इलाके के लोगों को लिए यहां पहुंचना संभव नहीं है. बड़े शहरों में कैंसर अस्पताल का बेहतर इलाज होना छोटे शहर में रहने वालों के लिए वहां पहुंचना मुश्किल होता है.
    टाटा कैंसर से लडऩे के लिए छह राज्यों में काम कर रहा है. इनमें आंध्र प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक. इन्हें हम चार समूह में बाट रहे हैं जिनमें लोगों की पहुंच, सुविधा, योजना का लाभ, उच्च गुणवत्ता, जागरूकता. रांची कैंसर अस्पताल सिर्फ मरीजों के लिए इलाज के लिए नहीं है, रिसर्च के लिए भी है. यहां उच्च तकनीक की मदद से डॉक्टर और वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे.

    कैंसर से लड़ाई अब झारखंड में होगी आसान

    इस अस्पताल का शिलान्यास रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 10 नवंबर 2018 को किया था. इस अस्पताल में अक्टूबर 2022 से ही ओपीडी आरंभ हो गया था. यहां कैंसर के सभी टेस्ट और इलाज समेत रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी समेत अन्य सुविधा है. इस अस्पताल के आने से झारखंड को कैंसर से लडऩे में और आसानी होगी. कैंसर के बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर या दूसरे राज्यों का रुख करने वाले रांची के लोग अब इस अस्पताल की वजह से बड़ी राहत महसूस करेंगे. कैंसर के मरीजों के लिए यह बड़ी राहत है. कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कैंसर रोगी टीएमएच मुंबई का रुख करते थे. वर्तमान में झारखंड के कैंसर रोगियों का इलाज रिम्स में भी होता है.

     

     

     

    कैंसर पर रिसर्च भी होगा

    इस टाटा कैंसर हॉस्पिटल में ओपीडी का संचालन एक साल पहले से किया जा रहा है. अस्पताल में फिलहाल 82 बेड हैं, जिनमें से 50 फीसदी यानि 41 बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित हैं. अस्पताल में 14 ऑपरेशन थिएटर और 28 बेड का आईसीयू हैं. अस्पताल का निर्माण टाटा ट्रस्ट ने किया है. इस अस्पताल की खास बात ये है कि इसमें इलाज के साथ कैंसर पर रिसर्च भी होगा. अस्पताल को मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के समान विकसित किया जाना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्लामाबाद : अल कादिर केस में इमरान खान को हाईकोर्ट से राहत, दो हफ्तों की मिली जमानत
    Next Article पाकुड़ : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तहत जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.