Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तहत जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक
    Breaking News झारखंड

    पाकुड़ : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तहत जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें पाकुड़ जिला के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद भगत, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने विशेष रूप से भाग लिया।
    भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन के पश्चात बैठक का विधिवत प्रारंभ किया गया।
    नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी का स्वागत किया गया।जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने जिला महासचिव हेतु सुरेंद्र प्रसाद भगत के नाम का घोषणा किया।नवनियुक्त जिला महासचिव सुरेंद्र प्रसाद भगत को संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

    जिलाध्यक्ष श्री राय ने आज की बैठक के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 11 जून 2023 को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर अनिल चौधरी जी राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल,राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी जी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह जी का आगमन हो रहा है।इसअवसर पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने की योजना है।उक्त सम्मेलन में सभी सामाजिक कार्यकर्ता,एनजीओ के प्रतिनिधि,धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग,समाज के गणमान्य लोग एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

     

     

     

    इस अवसर पर संरक्षक श्री साह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रही है और देश में जन जागरण हेतु कार्यक्रम चल रही है।आज अपने देश में आबाध गति से जनसंख्या बढ़ रही है।जिसके कारण जनसंख्या का सांप्रदायिक असंतुलन बढ़ रहा है।जिसके कारण देश के दूसरा विभाजन के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।आज विश्व के जनसंख्या का 17.77% भाग भारत में निवास करता है।और प्रतिदिन औसतन 40 हजार जनसंख्या बढ़ रही है।आज जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे पहला देश बन चुका है।

     

     

    प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी ने कहा कि आजादी के समय भारत की जनसंख्या 34 करोड़ और 1951 में 36 करोड़ थी।जो आज 76 वर्षों में बढ़कर 142.86 करोड़ तक पहुंच गई है।जिसके कारण देश में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है।सभी समस्याओं का एक ही मात्रा निदान जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून ही हो सकता है।
    पूर्व जिला संयोजक साहेब हांसदा ने कहा कि आज देश में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन पूरे देश में टू चाइल्ड पॉलिसी पर कम कर रही है।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन भारत सरकार से मांग करती है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून बने और हम दो हमारे दो और सबके दो को अनिवार्य किया जाए।और टु चाइल्ड पॉलिसी को नहीं मानने वालों पर सजा का प्रावधान और मताधिकार से वंचित करते हुए सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए।

     

     

    उक्त कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने हेतु सही प्रखंडों में बैठक करने की योजना बनाई गई।
    आज की बैठक में सुशील साहा मोहन मंडल विवेकानंद तिवारी रामचंद्र साह दुर्गा मरांडी सुलेमान मुर्मू अशोक प्रसाद राजेश डोकनियां रतन प्रसाद साहा अक्षय मंडल बहादुर मंडल मुखिया निपु सरदार बबलू तुरी प्रवीण मंडल सुनील ठाकुर उत्तम घोष मानिक ठाकुर द्वारिकानाथ मंडल मनोज रजवार अरविंद गोड़ाई सूरज हाजरा पुरुषोत्तम राय ओम प्रकाश जुमरानी भुट्टु कुनाई सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में खुला टाटा कैंसर अस्पताल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्धाटन, कहा- वर्ल्ड क्लास मशीनों के साथ जनता को समर्पित
    Next Article रांची : प्रवर्तन निदेशालय को 4 दिनों की मिली रिमांड

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.