टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टेल्को उर्दू स्कूल परिसर में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य शगुफ्ता नाज, प्रधानाध्यापिका कश्मीरा रजी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रियाजुद्दीन खान ने परमाणु संपन्न भारत के निर्माण में डॉ. कलाम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य शगुफ्ता नाज ने उन्हें सादगी और सदाचार का प्रतीक कहा। वहीं, कश्मीरा रजी ने कहा कि साधारण मछुआरा परिवार में जन्म लेकर अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले डॉ. कलाम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

