Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड धर्म

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के अनुसंधान और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।
    बैठक के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही वारंट और कुर्की आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा चरित्र और पासपोर्ट सत्यापन के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया।
    दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
    आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने, नियमित पुलिस गश्ती करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
    एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें और निर्धारित कार्यों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। पूरे शहर भर में सिविल ड्रेसमें पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है करीब 2000 अतिरिक्त पुलिस पूरे शहर में तैनात रहेंगे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस
    Next Article टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    Related Posts

    टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    October 15, 2026

    श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

    October 15, 2026

    जुगसलाई में दूषित पेयजल की शिकायत, दो क्षतिग्रस्त जल टैंकों की मरम्मत की मांग

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश

    श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

    जुगसलाई में दूषित पेयजल की शिकायत, दो क्षतिग्रस्त जल टैंकों की मरम्मत की मांग

    राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग पर विवाद, धार्मिक उल्लंघन के आरोपों को समिति ने बता

    दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, नहीं होगी लोड शेडिंग अजीत कुमार विद्युत G M

    हरहरगुटु में एटीएम क्षतिग्रस्त करते युवक को पुलिस ने पकड़ा, लोहे की रॉड बरामद

    Chicken Road: Una Nueva Perspectiva en Juegos de Casino Casual

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.