Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसआईआर-2026 की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक दो बार नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    एसआईआर-2026 की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक दो बार नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसआईआर-2026 की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक दो बार नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 15 अक्टूबर। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में समाहरणालय में एसआईआर-2026 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) शामिल हुए। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों, डिजिटाइजेशन, नोटिस के निष्पादन और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
    आयुक्त ने नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति वाले मामलों में प्रथम और द्वितीय नोटिस के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन मतदान केंद्रों पर प्रपत्र-6 के तहत 10 से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहां पात्र मतदाताओं तक पहुंच बनाकर पंजीकरण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।
    22 अक्टूबर तक तैयार होगी सूची: आयुक्त ने निर्देश दिया कि दो बार नोटिस और सुनवाई के बावजूद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं की बूथवार सूची 22 अक्टूबर 2026 तक तैयार की जाए। नवंबर के पहले सप्ताह में बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित कर सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी। संबंधित मतदान केंद्रों पर सूची प्रकाशित भी की जाएगी, ताकि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता मिल सके।
    बैठक में प्रपत्र-6, 6ए, 7 एवं 8 से संबंधित दावा-आपत्तियों, बीएलए-2 की रिपोर्ट और राजनीतिक दलों के साथ समन्वय की भी समीक्षा की गई। पात्र भारतीय नागरिकों के लिए प्रपत्र-6 के घोषणा पत्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ व्यक्तियों की सूची बीएलओ द्वारा अपने रजिस्टर में तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
    Next Article कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, पथराव की कड़ी निंदा

    Related Posts

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, पथराव की कड़ी निंदा

    October 15, 2026

    टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    October 15, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, पथराव की कड़ी निंदा

    एसआईआर-2026 की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक दो बार नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश

    टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश

    श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

    जुगसलाई में दूषित पेयजल की शिकायत, दो क्षतिग्रस्त जल टैंकों की मरम्मत की मांग

    राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग पर विवाद, धार्मिक उल्लंघन के आरोपों को समिति ने बता

    दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, नहीं होगी लोड शेडिंग अजीत कुमार विद्युत G M

    हरहरगुटु में एटीएम क्षतिग्रस्त करते युवक को पुलिस ने पकड़ा, लोहे की रॉड बरामद

    Chicken Road: Una Nueva Perspectiva en Juegos de Casino Casual

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.