Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला,पदभार ग्रहण समारोह में किया आमंत्रित
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला,पदभार ग्रहण समारोह में किया आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला,पदभार ग्रहण समारोह में किया आमंत्रित

    22 को बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा की नई कमिटी का पदभार ग्रहण समारोह:प्रभाकर सिंह

    जमशेदपुर : बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात कर 22 अप्रैल को होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि शामिल होने का आग्रह किया. प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से बिभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस संबंध में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जमशेदपुर शाखा के वर्तमान अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा की नई कमिटी का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मिथिलेश ठाकुर मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने उपस्थित होंगे. उन्होंने कहा कि उपायुक्त से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया. उन्होंने कहा की उपायुक्त से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में ज्यादातर प्रोजेक्ट टाटा स्टील लीज एरिया में हैं, जबकि टाटा लीज एरिया में निबंधन बंद है जिससे सरकार को हो रहे राजस्व के नुकसान के संबंध में उपायुक्त को अवगत कराया गया. वहीं 31 मार्च के बाद खनन विभाग द्वारा लीज नवीनीकरण नहीं किए जाने से बिल्डरों एवं कॉन्टैक्टरों को बालू एवं चिप्स की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जिससे चल रहे कई सरकारी प्रोजेक्ट भी प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कुछ बड़े व्यापारी समूहों द्वारा एक रैकेट बनाकर सीमेंट एवं स्टील की कीमतों अप्रत्याशित रूप से वृद्धि की जा रही है जिससे बिल्डर एवं कॉन्टैक्टर को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ है. उन्होंने उपायुक्त से इस संबंध मे कारवाई करने का आग्रह किया. वहीं श्री सिंह ने उपयुक्त से प्रोजेक्ट पर्यावरण क्लियरेंस प्राप्त करने में बिल्डर एवं कॉन्टैक्टर को होने वाली परेशनियों से भी अवगत कराया .प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से महासचिव उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष सुखदेव महतो, अमित सिंह ,वाई ईश्वर राव, सुरेन्देर पाल सिंह , रवि जग्गी,राकेश सिन्हा आदि शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमूलभूत नागरिक समस्याओं को लेकर भाजपा का मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगरपरिषद के कार्यालय पर हल्ला बोल, कहा- जल नही तो बिल नहीं और सुविधा नही तो होल्डिंग टैक्स नहीं
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.