Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हराया
    नई दिल्ली. इंग्लैंड ने सुपर-8 के मैच में वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड को जीत दिलाने में फिलिप सॉल्ट ने अहम योगदान दिया. सॉल्ट ने 47 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87* रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का 42वां मैच सेंट लूसिया के डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. मैच में इंग्लैंड ने एक तरफा जीत दर्ज की.

     

     

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जो उनके लिए सफल साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 34 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने महज़ 17.3 में जीत अपने नाम कर ली. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और एकतरफा जीत अपने नाम की.

     

     

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को फिलिप सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 (46 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस पनपती हुई साझेदारी का अंत 8वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बटलर के विकेट से हुआ. बटलर को रोस्टन चेज ने पवेलियन की राह दिखाई. बटलर ने 22 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाए. फिर टीम को दूसरा झटका 11वें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली के रूप में लगा, जिन्हें आंद्रे रसेल ने चलता किया. मोईन ने 10 गेंदों में 2 चौके लगाकर 13 रन बनाए.

     

     

    इसके बाद वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ इंग्लैंड का कोई विकेट नहीं गिरा सके. यहां से फिलिप सॉल्ट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 97* (44 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत की लाइन के पार ले गए. सॉल्ट ने 47 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87* रन स्कोर किए. इसके अलावा बेयरस्टो ने 26 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48* रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा गांव के समीप चंद्रपहाड़ी जंगल से पुलिस ने नग्न अवस्था में एक युवती का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
    Next Article हज यात्रा: मक्का में गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार, 68 भारतीयों की भी मौत

    Related Posts

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    August 23, 2026

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.