Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 WC: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का खतरा, ISIS से जुड़े संगठन ने दी धमकी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    T20 WC: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का खतरा, ISIS से जुड़े संगठन ने दी धमकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    T20 WC: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का खतरा, ISIS से जुड़े संगठन ने दी धमकी
    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। भारतीय समयानुसार दो जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। अब इस मैच पर आतंकी हमले का खतरा है। आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर ‘लोन वुल्फ’ हमले की धमकी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

     

     

    ब्रिटिश अखबार ‘एक्सप्रेस’ ने सबसे पहले इस धमकी की खबर दी थी और कहा था कि आतंकी संगठन ने लंदन स्थित वेम्बले स्टेडियम (फुटबॉल स्टेडियम) समेत यूरोप के कई मैदानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है। दरअसल, ISIS-K द्वारा ब्रिटिश चैट साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में आइजनहावर पार्क स्थित नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर थी और वहां ड्रोन उड़ते दिखाई पड़ रहे थे। वीडियो में 9/6/2024 की तारीख का जिक्र था। उसी दिन भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच भी होना है।

     

     

     

    नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने कहा कि वायरल वीडियो में इस आतंकवादी समूह ने ‘लोन वुल्फ’ के हमले की धमकी दी है। ‘लोन वुल्फ’ आतंकवादी संगठनों से जुड़े सदस्य हैं जो संगठनों से इजाजत लेकर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना अधिक कठिन हो जाता है। राइडर ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को आइजनहावर पार्क स्थित क्रिकेट स्टेडियम में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जब यहां के निवासियों की सुरक्षा की बात आएगी तो हम बारीकी से छानबीन करेंगे। दक्षिण और मध्य एशिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन आईएसआईएस-खोरासन (ISIS-K) द्वारा चैट ग्रुप में पोस्ट किए गए वीडियो में खतरे के स्तर के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई थी।’

     

     

    राइडर ने कहा, ‘जब आपके पास एक बड़े स्तर का मैच और इस तरह की भीड़ होती है, तो हर लीड विश्वसनीय होता है।’ उन्होंने कहा कि उन्हें अप्रैल में भी धमकियां मिली थीं और तब भी आईएसआईएस-के ने ही धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस-के ने जगह का नाम तो नहीं बताया है, लेकिन स्टेडियम की तस्वीर और वहां उसी तारीख को भारत-पाकिस्तान मैच को देखते हुए यह थोड़ा स्पष्ट हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड, 8 राज्यों में ‘आसमानी आफत’ का रेड अलर्ट
    Next Article गर्मी से परेशान राहुल गांधी, मंच पर ही भाषण के बीच पानी सिर पर उड़ेला

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.