Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी-20 सीरीज: आस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    टी-20 सीरीज: आस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टी-20 सीरीज: आस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हराया
    नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बावुमा और एडन मारक्रम की पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 14.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। कंगारू टीम की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल मार्श की आतिशी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच अपने नाम किया।

     

     

     

    दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही। रीजा हेंड्रिक्स 3 रन पर आउट हुए। इसके बाद रासी वान 6 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। टेम्बा बावुमा ने 17 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके अलावा एडम मारक्रम ने 38 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 165 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 चौके शामिल रहे। ट्रैविस हेड 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मिचेल मार्श ने टीम की पारी को संभाला और 39 गेंदों पर 79 रनों की आतिशी पारी खेलकर उन्होंने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के होश उड़ाए। मिचेल ने नाबाद 79 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202 का रहा। इस तरह कंगारू टीम ने दूसरा टी-20 मैच 14.5 ओवर में जीत लिया। इससे पहले टी-20 मैच में भी मिचेल का बल्ला जमकर गरजा था, जिसमें उन्होंने नाबाद 92 रन बनाए।

     

     

    साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 111 रन से जीता था। इसके बाद दूसरा टी-20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया है। इस तरह कंगारू टीम ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article छात्र राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय के द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.