Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वाति मालीवाल ने लगाया आरोप: केजरीवाल के पीए ने थप्पड़ और लात मारी
    Headlines राजनीति

    स्वाति मालीवाल ने लगाया आरोप: केजरीवाल के पीए ने थप्पड़ और लात मारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वाति मालीवाल ने लगाया आरोप: केजरीवाल के पीए ने थप्पड़ और लात मारी
    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी  की सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई. स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सांसद ने आरोप लगाया कि उन पर शारीरिक हमला किया गया, कई बार मारा गया, यहां तक ​​कि संवेदनशील शरीर के अंगों पर भी हमला किया गया. सूत्रों ने बताया कि शिकायत में हमले का विवरण दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिभव कुमार ने उन्हें थप्पड़ मारा, लात मारी, छड़ी से पीटा और पेट में पर भी मारा.

     

     

    39 साल की राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर बिभव कुमार ने उन पर हमला किया. फिर वह बाहर आई और पुलिस को फोन किया. बाद में सोमवार को ही आम आदमी पार्टी ने मालीवाल के आरोपों की पुष्टि की. हालांकि, तब कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी. दिल्ली पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद स्वाति मालीवाल गुरुवार देर रात एम्स पहुंचीं.

     

     

     

    गुरुवार देर रात स्वाति मालीवाल शिकायत के बाद, दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, आपराधिक धमकी, शब्दों और इशारों से गरिमा का अपमान करने के इरादे से कृत्य करने और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की.

     

     

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मालीवाल का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पहुंची. जांच टीम ने राज्यसभा सांसद से चार घंटे तक जानकारी जुटाई. बयान के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था. मैंने अपने साथ हुई घटना पर पुलिस को अपना बयान दे दिया है.

     

     

    मालीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. मैं उन लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चरित्र हनन करने की कोशिश की, वे दूसरी पार्टी के निर्देश पर ऐसा कर रही हैं, भगवान उन्हें भी खुश रखें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई रिसर्च से बढ़ी टेंशन: कोविशील्ड लगवाने वाले होंगे इस गंभीर बीमारी का शिकार
    Next Article नेपाल ने दो भारतीय ब्रांडों-एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के आयात, उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.