Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी समाजवादी पार्टी को , विधायकी पद से भी दिया इस्तीफा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी समाजवादी पार्टी को , विधायकी पद से भी दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी समाजवादी पार्टी को , विधायकी पद से भी दिया इस्तीफा
    लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानपरिषद की सदस्या से भी इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र लिखा और इसी के साथ विधायकी भी छोड़ दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र में लिखा कि मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर निर्वाचित हुआ हूं, चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, इसलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

     

     

     

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नाम एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ, लेकिन 12 फरवरी 2024 को हुई बातचीत और 13 फरवरी को भेजी गई चिट्ठी पर बातचीत की पहल नहीं करने के फलस्वरुप मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमित सदस्य से भी त्याग-पत्र दे रहा हूं।
    विधान परिषद के सभापति को लिखे पत्र में मौर्य ने कहा, ‘‘ मैं सपा के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उप्र निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुआ। चूंकि मैंने सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, इसीलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद, उप्र की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।’’

     

     

    बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर सपा के साथ आए स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने सपा के कोटे से विधानपरिषद में भेजा था। मंगलवार को मौर्य ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया।

    विधान परिषद के सभापति को लिखे अपने इस्तीफे में मौर्य ने लिखा, ‘मैं सपा के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा यूपी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुआ हूं। मैंने सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, इसलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद उत्तर प्रदेश की सदस्यता से भी त्यादगपत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने की कृपा करें।’

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 वें स्थापना दिवस पर कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मानगों के श्री श्री शीतला मंदिर में 72 घंटे का अनुष्ठान
    Next Article मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास, शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा 10 फीसदी रिजर्वेशन

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.