Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशांत मामला- सत्यमेव जयते
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष सिनेमा

    सुशांत मामला- सत्यमेव जयते

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सुशांत मामला- सत्यमेव जयते
    जय प्रकाश राय
    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ममाले की सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद अब यह उम्मीद जगी है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। पूरे मामले में फ्लैश बैक पर जाने से एक बात साफ नजर आती है कि सुशांत की मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश जरूर है। पहले दिन से ही सुशांत को डिप्रेशन का शिकार साबित करने की एक मुहिम चलाई जा रही थी। यह सब दिया चक्रवर्ती जैसी एक मामूली कलाकार के बूते के बाहर की बात है। उसके बाद से मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की भूमिका पर लगातार सवाल उठने लगे थे। यदि सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई होती तो मुंबई पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की पूरी तैयारी कर चुकी थी। एक तरह से देश की सबसे पेशेवर मानी जाने वाली मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस किस कदर भारी पड़ी यह पूरे देश ने देखा। खासकर बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने जिस बेहद संतुलित फिर आक्रमक तरीके से अपने अधिकारियों का बचाव एवं मुंबई पुलिस पर हमले किये उसने भी देश में एक माहौल बनाने का काम किया। उसके बाद से मुंबई पुलिस पर संदेह करनेवालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई।
    चूंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला सीबीआई को सौंपा है इसलिये मुंबई पुलिस या महाराष्ट्र सरकार सीबीआई अधिकारियों के साथ वैसा सलूक नहीं करेगी जैसा बिहार के आईपीएस अधिकारी या बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ किया गया था। यह बेहद आश्चर्य की बात है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में अबतक कोई प्राथमिकी ही दर्ज नहीं की थी। यही कारण है कि बिहार में दर्ज प्राथमिकी को ही पूरे केस की प्राथमिकी मानी गई। मुंबई पुलिस जो इतनी पेशवर मानी जाती है किस बिना पर इस मामले में 56 लोगों का बयान लेती रही, इसके लिये भी सुप्रीम कोर्ट में उसे फटकार मिली है।
    इस पूरे प्रकरण में राजनीति को छोड़ दें तो भी बालीवुड में साफ तौर पर दो फाड़ नजर आ रहा है। कंगना राउत या उन जैसे चुनिंदा कलाकारों ने खुलकर सीबीआई जांच की पैरवी की वरना बाकी को सांप सूंघा रहा। जो शेष कई अभिनेता कश्मीर मामले को लेकर या कई घटनाओं को लेकर सड़कों पर कैंडल पोस्टर लिये उतर पड़ते हैं उनको सुशांत मामले में सांप क्यों सूंघ रहा यह भी जांच का विषय है। बालीवुड के ट्वीटर वीर, ‘वीरांगणायेÓ भी अदृश्य नजर आ रहे हैं। यह सब स्वाभाविक तौर पर संदेह पैदा करने वाला है। अब देखना है कि सीबीआई जांच का कोई राजनीतिक इसतेमाल न किया जाये। चूंकि मामले में शिवसेना प्रमुख के बेटे का नाम आ रहा है तो इसके जरिये शिवसेना पर नकेल कसने के बजाय दोषियों को उजागर किया जाना चाहिए।
    लेखक चमकता आईना के संपादक हैं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मना स्वर्गीय राजीव गांधी का 76 वां जन्मदिन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.