श्रीराम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर विधुत एवं पुष्पसज्जा से नहाया सूर्य मंदिर धाम, प्रारंभ हुआ सम्पूर्ण रामायण पाठ
■ दो दिवसीय आयोजन का रविवार को होगा समापन, 1100 दीपक के साथ होगी महाआरती, दक्षिण भारत के यज्ञाचार्य होंगे शामिल
जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने भव्य श्रीराम मंदिर की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनी। सुबह से ही मंदिर पर भक्तों का तांता लग गया। चारों ओर जय श्री राम के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। श्रीराम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर श्रीराम मंदिर, मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ रंगबिरंगी पुष्पसज्जा की गई है। सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशानिर्देश में आयोजित दो दिवसीय वर्षगांठ समारोह के प्रथम दिन संगीतमय सम्पूर्ण रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। पूर्वाह्न 11:45 बजे अभिजीत मुहूर्त में सम्पूर्ण रामायण पाठ आरंभ की गई। इससे पहले आचार्यों की टोली द्वारा कलश स्थापन, नव ग्रहण मंडल पूजन, कुल देवी पूजन, प्रधान देवता प्रभु श्री राम जी की पूजा कर सभी देवी देवताओं की विधिवत आरती की गई। आरती के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ किया गया। मंदिर परिसर में की गयी सजावट इतनी मनमोहक थी कि हर श्रद्घालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस दौरान श्री राम मंदिर में फूलों के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। आसपास के क्षेत्रों में लगे केसरिया ध्वज ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।
#स्थापना दिवस#
रामचरितमानस का अखंड संपूर्ण पाठ
27 और 28 फरवरी
स्थान- राम मंदिर सूर्य मंदिर प्रांगण सिदगोड़ा
मानस सत्संग समिति, टाटानगर जम्मू वाले बाबा के नेतृत्व में
मुख्य व्यास- पंडित अभिषेक पाठक व मंडली
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर जमशेदपुर में बना भव्य श्रीराम मंदिर शहर की आस्था का केंद्र बन गया है। जनमानस के रोम-रोम में बसे प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण पिछले वर्ष पूर्ण हुआ। रविवार को मंदिर परिसर में 1100 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती की जाएगी। आयोजन के अंतिम दिन दक्षिण भारत के पुरोहित शामिल होंगे।
इस दौरान अध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री गुंजन यादव, संरक्षक लक्ष्मीकांत सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुन्ना अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मान्तु बनर्जी, सचिव विनय भूषण शर्मा, शशिकांत सिंह, दीपक कुमार, बिश्वनाथ सरकार, दिनेश कुमार, कमलेश सिंह, रामबाबू तिवारी, कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, कल्याणी शरण, गुरदेव सिंह राजा, राकेश सिंह, प्रेम झा, नीलू झा, ज्योति अधिकारी, कुमार अभिषेक, निर्मल गोप, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, बोलटू सरकार, पप्पू मिश्रा, विकास शर्मा समेत श्रद्धालु उपस्थित थे।