Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुपौल: कोसी नदी पर बन रहे पुल का गिरा स्लैब, एक की मौत, कई मजदूर दबे
    Breaking News Headlines बिहार

    सुपौल: कोसी नदी पर बन रहे पुल का गिरा स्लैब, एक की मौत, कई मजदूर दबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सुपौल : बिहार के सुपौल में बन रहे देश के सबसे बड़े बकौर पुल के तीन पिलर का गर्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है. जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हो गए हैं. मौके पर पुलिस मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है. 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है.

     

     

    जानकारी के अनुसार सुपौल में निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरे हैं. पिलर नंबर 50, 51 और 52 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे हुए मजदूरों को निकालने में जुट गए. ये दर्दनाक हादसा मरीचा गांव के पास हुआ है.

     

    सुपौल डीएम कौशल कुमार ने हादसे पर जानकारी देते हुए कहा कि मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई. मधुबनी और सुपौल के बीच बकौर पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह देश का सर्वाधिक लंबा पुल है. इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं. जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा पिलर का निर्माण हो चुका है.

     

     

    यह पुल 10.5 किलोमीटर लंबा है. इसकी निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है. पुल कोसी नदी पर बन रहा है और इसकी लागत 984 करोड़ बताई जा रही है. इस महापुल के बनने से पुल सुपौल और मधुबनी के बीच की दूरी सिमटकर 30 किलोमीटर की रह जाएगी. इस पुल के न होने पर बरसात में संपर्क कट जाता था. यही नहीं 100 किलोमीटर की दूरी भी बढ़ जाती थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइसरो को मिली बड़ी कामयाबी, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले पुष्पक विमान का हुआ सफल परीक्षण
    Next Article जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश को झटका, झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली बेल

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.