Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता होरो को एक मांग पत्र सौंपे
    Breaking News Headlines झारखंड

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता होरो को एक मांग पत्र सौंपे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य 72 घंटा के अंदर प्रारंभ नहीं हुआ तो पीएचडी गेट के समक्ष तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा*
    बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अधूरे कार्य को प्रारंभ करवाने को लेकर सामाजिक संस्था अपना जल अपना अधिकार के तत्वाधान संस्था के अध्यक्ष सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में अभय टोप्पो से मुलाकात की है। इस दौरान सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। मांग पत्र सौंपने के पश्चात कार्यपालक अभियंता को अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि 72 घंटा के अंदर कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा तो पीएचडी गेट के समक्ष तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।

     

    *ये है सात सूत्री मांगे*
    बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा, घाघीडीह, कीताडीह, करनडीह समेत तमाम पंचायतों के अलावे रेलवे क्षेत्र के 33 बस्तियों के सभी घरों में पाइप लाइन के माध्यम से अभिलंब जलापूर्ति योजना प्रारंभ करने, योजना का कार्य विगत वर्ष 18 अप्रैल 2015 से प्रारंभ होने के बाद 7 साल बीत जाने के बाद इस अधूरी योजना के कार्य को अभिलंब पूर्ण करवाने, इस योजना को 237 करोड 21 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय पदाधिकारी एवं संवेदक एजेंसी के द्वारा काम पूरा नहीं किए जाने पर भी कार्य से ज्यादा पैसा निकासी किए जाने की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने, पिछले 3 वर्षों से विभाग और संबंधित ठेकेदार के बीच मिलीभगत होने के कारण करोड़ों रुपए का उपकरण और संपत्ति की बर्बादी एवं नदी में पुलिया का पाया भी ध्वस्त होने की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने, पानी का कनेक्शन लेने के नाम पर ₹450 एवं ₹225 लेने पर शुद्ध सहित वापस करने, आई एफ एल सी एजेंसी के द्वारा समय पर कार्य पूरा नहीं किए जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए शेष कार्य के लिए टेंडर निकाल कर दूसरे एजेंसी को कार्य देना मुख्य रूप से शामिल है।

     

    *कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो ने प्रतिनिधि मंडल को दिया आश्वासन*
    कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो ने कहा कि एसडीओ अनुज सिन्हा एवं जेई भागीरथी को रांची मुख्यालय भेज दी गई है। शेष कार्य का आकलन तैयार कर प्राक्कलन राशि बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। इसकी जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच प्रक्रिया फाइनल होते ही टेंडर निकाल दी जाएगी। ताकि शेष बचे हुए इस योजना के कार्य को जल्द से जल्द पूरा हो सके और लोगों के घर तक पानी पहुंच सके। इसके लिए सारे लोग प्रयासरत है।

     

    *शुक्रवार को कार्यालय में नहीं हुई तालाबंदी :- अभय टोप्पो*
    शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में किसी भी प्रकार की तालाबंदी का कार्यक्रम नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वाले लोग इस तरह का समाचार निकलवाकर जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है। इस तरह का कार्य किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

     

    *जब तक यह योजना धरातल पर नहीं आती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा*
    संस्था के अध्यक्ष सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना जब तक धरातल पर नहीं आती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा । दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हर घर घर में जल पहुंचाना है मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए हमारी पूरी टीम निस्वार्थ रूप से कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में सकारात्मक कार्य जनता को देखने को मिलेगा।
    *ये लोग थे शामिल*
    संस्था के अध्यक्ष सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सीन्नी सोय, झारखंड आंदोलनकारी नंदा, समाजसेवी माधुरी देवी, रोशनी देवी, प्रदीप गुप्ता, इम्तियाज खान, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, संतोष दुबे, विनोद कुमार चतुर्वेदी, रमेश गुप्ता, मनीष ठाकुर शामिल थे।

     

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा कॉलोनी के फिल्टर पंप हाउस प्लांट के निर्माण हेतु अविलंब टेंडर निकाल कर कार्य को पूर्ण करने के संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता होरो को एक मांग पत्र सौंपे है ।
    सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पिछले कई वर्षों से बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा कॉलोनी के फिल्टर पंप हाउस में कभी मोटर, तो कभी पंप, कुछ ना कुछ तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए काफी दिन लग जाता है। वही मोटर जल जाने के कारण स्पेयर वाले मोटर की मरम्मत नहीं होने से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। इस कारण स्थाई समाधान हेतु फिल्टर पंप हाउस प्लांट के निर्माण हेतु अविलंब टेंडर निकाल कर पूर्ण करने की मांग की गई है। इसके अलावे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर 3 में विगत 1 वर्षों से किसी भी घरों में सप्लाई वाला पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसे ठीक कराने की भी मांग की गई है।
    सारी बातों से अवगत होकर कार्यपालक अभियंता सोरों ने कहा कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का 93 लाख का प्राक्कलन राशि बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही इस योजना के कार्य हेतु टेंडर निकाल दी जाएगी। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर 3 में विगत 1 वर्ष से पानी नहीं आने का मुख्य कारण चेक भल्ब ठीक करने का आश्वासन दिए है ।उन्होंने कहा कि योजना प्रारंभ होते ही संवेदक के द्वारा सारे कार्य को ठीक कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिंदे गुट ने घोषित की शिवसेना की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उद्धव ठाकरे को बरकरार रखा पार्टी का अध्यक्ष
    Next Article एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत तेलंगाना से छात्रों की टीम फरीदाबाद पहुंची

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.