Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत तेलंगाना से छात्रों की टीम फरीदाबाद पहुंची
    Headlines शिक्षा

    एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत तेलंगाना से छात्रों की टीम फरीदाबाद पहुंची

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत, तेलंगाना और हरियाणा दोनों राज्यों के छात्र एक-दूसरे के राज्यों का दौरा कर रहे हैं और संस्कृति, व्यंजन और जीवन शैली के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

    इसी सिलसिले में तेलंगाना से छात्रों की एक टीम हरियाणा के बारे में जानने के लिए आज फरीदाबाद के एक निजी विश्वविद्यालय में पहुंची। यह टीम हरियाणा राज्य की पांच दिनों की यात्रा पर है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने इन छात्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम की खूबियों के बारे में बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत हमें एक-दूसरे के राज्य के बारे में जानने का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “दो राज्यों की जोड़ी का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें दो राज्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि पहले राज्य के छात्र दूसरे राज्य में जाएं और वहां की संस्कृति सीखें तथा दूसरे राज्य के छात्र पहले राज्य की यात्रा करके वहां की संस्कृति सीखें।”
    कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए विश्वविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. गुरजीत कौर चावला ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत तेलंगाना से आने वाले छात्रों के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को राज्य के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा और हरियाणा की संस्कृति, भाषा, जीवन शैली और व्यंजनों के बारे में अवगत कराया जाएगा।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से आए शिक्षकों और छात्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत उन्हें हरियाणा की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और खान-पान को जानने का मौका मिला है, जिसके बारे में जानने के लिए उनमें काफी उत्सुकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता होरो को एक मांग पत्र सौंपे
    Next Article जमशेदपुर में जिला दूरसंचार समिति की मासिक बैठक संपन्न

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.