राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के XLRI – Xavier School of Management में शनिवार को 70वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 530 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि संदीप बख्शी (सीईओ, ICICI Bank) ने कहा कि Reserve Bank of India, SEBI और IRDAI जैसे संस्थानों के कारण भारत का नियामक ढांचा दुनिया की सबसे स्थिर वित्तीय प्रणालियों में शामिल है।
समारोह में उन्हें ‘सर जहांगीर घांदी मेडल’ से सम्मानित किया गया। टी.वी. नरेंद्रन ने छात्रों को वैश्विक घटनाओं—जैसे COVID-19 और Russia-Ukraine War—की समझ रखने और चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।
संस्थान के निदेशक फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने इसे जिम्मेदारी और भविष्य निर्माण का क्षण बताया। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिसमें अभिनव सिंह रॉय, अनुष्का चतुर्वेदी और सुधांशु भट्ट प्रमुख रहे।

