Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, 16 अन्य घायल
    Breaking News Headlines धर्म बिहार

    बिहार के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, 16 अन्य घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, 16 अन्य घायल

    जहानाबाद:  बिहार के जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जहानाबाद के बराबर पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर कांवड़िए शामिल हैं।”

     

     

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और पीड़ादायक करार देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस हादसे में घायल श्रद्धालुओं का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    जहानाबाद की जिलाधिकारी ने कहा, “मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को मख्दूमपुर और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि सात अभी भी भर्ती हैं।”

     

     

     

    उन्होंने बताया कि श्रावण मास के सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर वहां जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात थे।

    पांडे ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि कांवड़ियों के एक समूह और मंदिर के बाहर फूल विक्रेताओं के बीच तीखी बहस के कारण भगदड़ मची।”

    जिलाधिकारी ने कहा, “सटीक कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। इसका पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।”

    जिलाधिकारी ने कहा, “हम घटना में हताहत श्रद्धालुओं की पहचान करने की कोशिशों में जुटे हैं। प्रशासन ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को 20-20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। नियमों के अनुसार अतिरिक्त मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।”

     

     

     

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव भारत मीडिया समूह के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी का निधन
    Next Article बांग्लादेश के चार नागरिकों को असम में घुसने से रोका गया : हिमंत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.