Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता सर्किट हाउस एरिया गोलीकांड का एसएसपी ने किया खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता सर्किट हाउस एरिया गोलीकांड का एसएसपी ने किया खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021Updated:June 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर थाना पुलिस ने सर्किट हाउस एरिया गोलीकांड में मनोज विभार समेत चार गिरफ्तार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देशी सिक्सर व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये है. बिष्टुपुर थाना कैम्पस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 4 जून को सीएच एरिया के समीप हुए गोलीकांड मामले में चार और लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस ने गोलीकांड के फरार अभियुक्त मुख्य शूटर मनोज विभार और उसके भाई विशाल विभार को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर मोहम्मद तौसीफ उर्फ मोहम्मद चांद के घर से एक साइलेंसर युक्त देसी सिक्सर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गयाा है.

    विभार ने तौसिफ को 19 हजार रुपये में बेचा था पिस्तौल

    जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया कि मोहम्मद तौसीफ उर्फ मोहम्मद चांद और परवेज अली ने 19 हजार रुपए में मनोज विभार से इसे खरीदा था और उसे घर में ही छुपा कर रखा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए सभी अपराध कर्मियों ने अपना अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. गिरफ्तार किये गये विशाल विभार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. कुल मिलाकर इस पूरे घटनाक्रम में अब तक 10 अपराधियों को जमशेदपुर पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है. वहीं इनके पास से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं. हालांकि अभी और दो अपराधियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जमशेदपुर एसएसपी ने इसके पीछे के कारणों को वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना का दूसरा लहर थोड़ा- सा थमा है समाप्त नहीं हुआ, इसलिए टीका जरूर लगाएं :माधव चंद्र महतो
    Next Article बिरसानगर में नाबालिग लड़के के मौत पर पीड़ित परिवार के संपर्क में भाजपा, किया आर्थिक सहयोग, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.