Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सदीरा समरविक्रमा का अर्द्धशतक
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सदीरा समरविक्रमा का अर्द्धशतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सदीरा समरविक्रमा का अर्द्धशतक
    नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का दूसरा मुकाबला 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई टीम पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए चरित असलांका अच्छे लय में नजर आए. उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंद में 67.39 की स्ट्राइक रेट से 62 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला.

     

     

    पल्लेकेले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम 42.4 ओवर में 164 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नजमुल हुसैन शांतो सर्वाधिक रन बनाने में कामयाब रहे. उन्होंने श्रीलंका खिलाफ कुल 122 गेंदों का सामना किया. इस बीच 72.95 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके निकले. शांतो के बाद टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर तौहीद हृदयॉय रहे. हृदयॉय ने 20 रन का योगदान दिया.

     

     

     

    श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज मथीशा पथिराना रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 7.4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 32 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. पथिराना के अलावा महेश तीक्षणा ने दो और धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेललेज एवं कैप्टन दासुन शनाका ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के लिए दो बल्लेबाज अर्द्धशतक लगाने में कामयाब रहे. असलांका पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जहां 92 गेंद में नाबाद 62 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं सदीरा समरविक्रमा ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंद में 70.12 की स्ट्राइक रेट से 54 रन का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका के भी अन्य बल्लेबाज फेल रहे. श्रीलंका के लिए कप्तान शाकिब अल हसन सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. उनके अलावा तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 15 सेंटीमीटर से गोल्ड चूके, रजत पदक जीता
    Next Article केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, सासंद बेटे के की पिस्टल से चली गोली

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.