Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोरक्को ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम
    Breaking News Headlines खेल

    मोरक्को ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कतर. FIFA World Cup 2022 में एक और बड़े उलटफेर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिताब जीतने के सपने को पांचवीं बार तोड़ दिया. विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर एक और बड़ा उलटफेर कर दिया. पहले हाफ में ही दागे गोल के दम पर मोरक्को ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. वहीं अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शानदार करियर सबसे बड़े खिताब से महरूम ही रह गया.

     

    हर किसी की नजरें इस बात पर थीं कि क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपनी टीम के लिए ऐसा ही कुछ कमाल कर पाएंगे. ऐसा हालांकि, हो नहीं पाया. लगातार दूसरे मैच में शुरुआती 11 खिलाड़ियों में रोनाल्डो को जगह नहीं मिली, जिसने थोड़ा चौंकाया लेकिन अंतिम-16 के नतीजे के बाद इसे सही भी माना जा रहा था.

     

    अल थुमामा स्टेडियम में शनिवार 10 दिसंबर को हुए तीसरे क्वार्टर फाइनल में पहले से ही टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर कर धमाल मचा चुकी मोरक्को के पास इतिहास रचने का मौका था. इतिहास- वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम. मोरक्को ने मैच के 42वें मिनट में ही इस ओर पहला कदम बढ़ा दिया था. लेफ्ट विंग से आए क्रॉस को उसके स्ट्राइकर यूसफ एन नेसीरी ने ऊंची छलांग लगाकर गोलकीपर और डिफेंडर को चकमा दिया और बेहतरीन हेडर से गोल दाग दिया.

     

    पहले हाफ में मिली इस बढ़त को बरकरार रखना आसान नहीं था और ऐसे में दूसरे हाफ में मोरक्को ने गोल की कोशिशों को कम करते हुए पुर्तगाल के अटैक को नाकाम करने में ज्यादा जान लगाई. टूर्नामेंट के अभी तक अपने हर मैच में बेहतरीन डिफेंस दिखाकर सिर्फ एक गोल खाने वाली और कोई भी मैच न हारने वाली मोरक्को ने फिर से वही कमाल किया. दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी मैदान में उतारा और एक-दो मौकों पर वो बेहद करीब भी आए, लेकिन आखिरकार नाकामी ही हाथ लगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजालीदार ब्लैक ड्रेस में एशले ग्राहम ने रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश
    Next Article छत्तीसगढ़ कांग्रेस बोली- वो तो भूपेश सरकार है इसलिए यहां हो रहा G-20 समिट, रमन राज में डरकर लोग नहीं आते थे

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.